हाल ही में रणबीर कपूर और पाकिस्तानी एक्ट्रेस की स्मोक करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। ये तस्वीरें किसी होटल की थी। जहां माहिरा छोटी ड्रेस में रणबीर के साथ चिल आउट कर रही हैं। जब ये तस्वीरें सामने आई तो हंगामा मच गया।
रणबीर-माहिर की फोटो पर ऋषि कपूर का बयान- 'वो जवान है, जिसे चाहे उसे...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन तस्वीरों के साथ ये रणबीर कपूर और माहिरा खान के अफेयर की खबरें भी सही होती दिखीं। कुछ ने माहिरा के छोटे कपड़ों को लेकर भी आपत्ति जताई। सोशल मीडिया पर रणबीर और माहिरा की इन फोटो पर बवाल बढ़ा तो ऋषि कपूर को बोलना पड़ा।
पढ़ें- इस शादीशुदा एक्ट्रेस के साथ स्मोक करते दिखे रणबीर कपूर, फोटो देख लोगों के आए ऐसे कमेंट
ऋषि ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि लोग मेरे बेटे की पर्सनल लाइफ में दखल देना बंद करें। उन्होंने कहा, 'मैंने खुद सुबह ये तस्वीरें देखी। मैं इन सब चीजों से परेशान नहीं होता हूं। मुझे इन सब से दूर रखें। मैंने भी इससे पहले ये तस्वीरें नहीं देखी होंगी।'
पढ़ें- कैमरे को देखते ही मां करीना से ये क्या कहने लगे तैमूर, आप भी जान हंस पड़ेंगे
ऋषि ने आगे कहा, 'रंणबीर एक यंग स्टार है। सिंगल है। जवान है। वो किसी से भी मिल सकता है। अगर लोग उसकी निजी जिंदगी में दखल देंगे तो ये ठीक नहीं है। वो जवान लड़का है। किसी भी लड़की से मिले, मैं इसमें दखल नहीं देना चाहता हूं।'
ऋषि कहते हैं, 'रणबीर यूएस में हैं। वो लोग किसी रेस्त्रां में गए होंगे। पब्लिक प्लेस पर स्मोक करना ठीक नहीं है इसलिए वो बाहर आकर स्मोक कर रहे होंगे। दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं ये भी सिर्फ एक अफवाह है। मैं इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा। क्योंकि इससे ज्यादा मुझे कुछ नहीं पता है।'