फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दस साल पहले ऐसे दिखते थे ऋषि कपूर, दामाद ने साझा की थ्रोबैक तस्वीरें

Thu, 07 May 2020 12:49 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 07 May 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor son in law Bharat Sahni shared his ten year memories
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor, Riddhima Kapoor, Bharat Sahni - फोटो : social media

पिछले महीने बॉलीवुड के दिग्गज और अजीज कलाकार ऋषि कपूर का निधन हो गया था। उन्होंने 30 अप्रैल को आखिरी सांस ली। ऋषि कपूर के निधन से बॉलीवुड सितारों के बीच शोक का माहौल है। उनके निधन के बाद कई सितारों ने सोशल मीडिया पर शोक जताया। वहीं ऋषि कपूर के दामाद भरत साहनी उनसे जुड़ी यादों को अक्सर साझा करते रहते हैं। एक बार फिर से भरत साहनी ने ऋषि कपूर को याद किया। 

Rishi Kapoor son in law Bharat Sahni shared his ten year memories
Rishi Kapoor, Riddhima Kapoor - फोटो : social media
भरत साहनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ससुर ऋषि कपूर और सास नीतू कपूर की कई थ्रोबैक तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में खुद भरत साहनी और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी भी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में सभी ब्लैक ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों को साझा करते हुए भरत साहनी ने कैप्शन में बताया कि ये तस्वीरें साल 2010 की हैं। 
Rishi Kapoor son in law Bharat Sahni shared his ten year memories
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor - फोटो : social media

उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'खूबसूरत यादें, 2010 जब समारा पैदा ही हुई थी'। सोशल मीडिया पर भरत साहनी की ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है। ऋषि कपूर के फैंस उनकी पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। ससुर ऋषि कपूर के निधन के बाद भरत साहनी उनसे जुड़ी कई यादों को सोशल मीडिया पर साझा कर चुके हैं। बीते दिनों उन्होंने ऋषि कपूर की खास तस्वीरें साझा कर उनके निधन पर शोक जताया था। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Beautiful memories #2010 #newyearseve Just before Samara was born! ❤️

A post shared by Bharat Sahni (@brat.man) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Kapoor son in law Bharat Sahni shared his ten year memories
Rishi Kapoor, Bharat Sahni - फोटो : social media

भरत साहनी ने इंस्टाग्राम अकाउांट पर ऋषि कपूर और अपने पूरे परिवार की कई तस्वीरों को साझा किया था। उन्होंने इन तस्वीरों को साझा करते हुए ऋषि कपूर के लिए कैप्शन में लिखा, 'आपने जो मुझे प्यार दिया मैं उसको कभी नहीं भूलूंगा। मैं जब भी आपके साथ होता था तो आप उस थोड़े से समय में भी मुझे बहुत सिखाते थे। आज टूट गया हूं। शब्द नहीं हैं, मैं आपसे प्यार करता हूं और हमेशा याद करूंगी, RIP पापा'।

विज्ञापन
Rishi Kapoor son in law Bharat Sahni shared his ten year memories
Rishi Kapoor - फोटो : Social Media

आपको बता दें कि ऋषि कपूर का अस्थि विसर्जित मुंबई के बाणगंगा में हुआ। इस दौरान घाट पर रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, आलिया भट्ट भरत साहनी, और अयान मुखर्जी मौजूद थे। अस्थि विसर्जन की पूजा खत्म होने के बाद भरत साहनी ने अपनी इंस्टा स्टोरी में बाणगंगा पर ली गई एक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'मैं खुद को बहुत खुशनसीब समझता हूं कि मेरे पास कोई ऐसा था जिसे गुडबाय करना मुश्किल है। यादों के लिए शुक्रिया।'

पढ़ें: हंदवाड़ा मुठभेड़ में शहीदों को बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश उनके बलिदान का कर्जदार रहेगा'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed