{"_id":"5a40ca604f1c1b3c3d8bfd2d","slug":"rishi-kapoor-trolled-after-wishing-merry-christmas-with-photoshopped-photo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस पर विवादित पोस्ट से ट्रोल हुए ऋषि कपूर, यूजर्स बोले-'अपनी तरह बेवड़ा ना समझें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्रिसमस पर विवादित पोस्ट से ट्रोल हुए ऋषि कपूर, यूजर्स बोले-'अपनी तरह बेवड़ा ना समझें
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Mon, 25 Dec 2017 04:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगता है अभिनेता ऋषि कपूर का विवादों से चोली दामन का रिश्ता है। आए दिन वो अपने किसी न किसी विवादित बयान से लाइमलाइट में बने रहते हैं। हाल ही में उनकी एक और हरकत ने उन्हें ट्रोलर के निशाने पर ला खड़ा किया है।
rishi kapoor
25 दिसंबर को दुनिया भर में क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर कई मशहूर हस्तियों ने अपने फैंस को सोशल मीडिया पर विश किया। फैंस को सोशल मीडिया पर क्रिसमस विश करने वाले लोगों की लिस्ट में ऋषि कपूर भी शामिल थे। बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने जब अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से फैंस को क्रिसमस की बधाई दी तो लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया।
rishi kapoor
ऋषि कपूर ने क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए एक तस्वीर भी शेयर की। इस तस्वीर में एक हिंदू संत को एक मुस्लिम शख्स शराब परोसते नजर आ रहा है। इतना ही नहीं इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए ऋषि कपूर ने लिखा- इसे कहते हैं भावना, धर्म से अलग लेकिन बोतल से सब एक हैं, 'मैरी क्रिसमस'। दरअसल ऋषि कपूर ने जो तस्वीर ट्वीट की है वो फोटोशॉप तस्वीर है। असली फोटो में मुस्लिम शख्स हिंदू साधु को पानी पिला रहा है।
That’s the Spirit! Divided by Faith-United by a Bottle! Merry Christmas 🎄 pic.twitter.com/4vJQjW4can
— Rishi Kapoor (@chintskap) December 25, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषि कपूर की इस तस्वीर को शेयर करने के बाद यूजर्स भड़क गए। जिसके बाद कुछ लोगों ने तो उनके वेरिफाईड अकाउंट तक को बंद करने की मांग की है। जबकि कई लोगों ने लिखा, 'सबको अपनी तरह बेवड़ा ना समझें आप'।