{"_id":"5cb03184bdec2239135eca33","slug":"rishi-kapoor-with-granddaughter-samara-picture-shared-riddhima-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"न्यूयार्क में दाखिल ऋषि कपूर को मिस कर रहीं रिद्धिमा, बेटी के साथ शेयर की पिता की ऐसी तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
न्यूयार्क में दाखिल ऋषि कपूर को मिस कर रहीं रिद्धिमा, बेटी के साथ शेयर की पिता की ऐसी तस्वीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 12 Apr 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
rishi kapoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में अपनी बीमारी का इलाज करा रहे हैं। ऋषि कपूर के साथ उनकी पत्नी नीतू कपूर भी हैं। इस बीच उनके दोनों बच्चों रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर को जैसे ही वक्त मिलता है पिता को देखने न्यूयॉर्क पहुंच जाते हैं।
2 of 5
Rishi Kapoor
- फोटो : Instagram
नीतू कपूर अक्सर ऋषि कपूर की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देती हैं। अब रिद्धिमा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटी समारा के साथ ऋषि कपूर की तस्वीर शेयर की है। ऐसा लग रहा है तस्वीर समारा के बर्थडे की है। जिसमें केक देखकर समारा बेहद एक्साइडेट लग रही हैं वहीं ऋषि कपूर उनके साथ तालियां बजा रहे हैं।
3 of 5
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor, Ranbir Kapoor
- फोटो : social media
ऋषि कपूर के फैंस उनके जल्द वापस लौटने की कामना कर रहे हैं। हाल ही में रणबीर कपूर पिता से मिलकर न्यूयॉर्क से वापस लौटे हैं, उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। खबरों के मुताबिक, ऋषि कपूर की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Rishi Kapoor
- फोटो : instagram
हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में रणबीर कपूर ने कहा- 'जब भी मैं उनसे बात करता हूं वह केवल फिल्मों की बात करते हैं। वह फिल्म में लोगों की परफॉर्मेंस और उसका रिस्पांस कैसा मिल रहा है उसके बारे में पूछते रहते हैं। वह मुझसे यह भी कहते हैं कि तुम इस सीन में क्या कर रहो? आजकल उनके मन में असुरक्षा की भावना आ गई है। वह अक्सर मुझसे पूछते रहते हैं कि जब मैं ठीक होकर वापस आऊंगा तो क्या मुझे फिल्मों में अभिनय करने का मौका मिलेगा? क्या लोग फिल्म्स ऑफर करेंगे? क्या फिर से फिल्मों में एक्टिंग कर पाऊंगा?'
विज्ञापन
5 of 5
rishi kapoor
- फोटो : social media
ऋषि कपूर की बीमारी का खुलासा तो नहीं हुआ है लेकिन तबीयत ठीक न होने की जानकारी मिलते ही वह अपना इलाज करवाने विदेश चले गए थे। ऋषि कपूर आखिरी बार मुल्क फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके अलावा तापसी पन्नू और आशुतोष राणा भी थे। इस फिल्म को अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।