कलर्स टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो 'राइजिंग स्टार 2' का ग्रैंड फिनाले रविवार रात को प्रसारित हुआ। करीब तीन महीने तक चले इस शो में कई शानदार कलाकारों ने अपनी आवाज से दर्शकों के दिल में घर बना लिया। इस बार शो के जज शंकर महादेवन, मोनाली ठाकुर और दिलजीत दोसांझ रहे थे।
'राइजिंग स्टार 2' का खिताब इस कंटेस्टेंट ने किया अपने नाम, ट्रॉफी के साथ Winner को मिले 20 लाख रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिनाले में हेमंत बृजवासी, विष्णुमाया रमेश, रोहनप्रीत सिंह और जैद अली पहुंचे लेकिन हेमंत बृजवासी सबको पीछे छोड़ते हुए विजेता बनकर उभरे। उन्होंने 'राइजिंग स्टार 2' की ट्रॉफी और 20 लाख रुपये अपने नाम किए।
'राइजिंग स्टार' का खिताब अपने नाम करने वाले हेमंत बृजवासी ने 2009 में 'सारेगामा लिटिल चैम्प' की ट्रॉफी भी अपने नाम की थी। वह 'इंडियाज गॉट टैलेंट' और 'जो जीता वही सिकंदर' के पार्टिसिपेंट भी रह चुके हैं। हेमंत को ट्रॉफी जीतने से पहले ही शंकर महादेवन ने उन्हें अपने साथ फिल्म में एक गाना गाने का मौका भी दिया।
We finally have the winner of India's Only LIVE Singing Show, #RisingStar2! Congratulations to Suron ke Big B, Hemant Brijwasi, who now has the title of the Rising Star conferred upon him! #RisingStar2GrandFinale pic.twitter.com/tsmTyMQTE3
शो के फिनाले में तीनों जजों का साथ देने बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी पहुंचीं। आलिया अपनी आने वाली फिल्म 'राजी' का प्रमोशन करने पहुंची थीं। इस शो में आलिया ने अपनी फिल्म 'राजी' का गाना 'ऐ वतन' लॉन्च किया।
A post shared by 💓Alia bhatt🔵/avneet kaur ♥️ (@alia_bhatt_best_fanclub) on
इस दौरान आलिया भट्ट ने 'जख्म' फिल्म का गाना 'गली में आज चांद निकला' गाया। आलिया ने अपनी आवाज से सबको प्रभावित किया। शंकर महादेवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो शेयर भी किया।
A post shared by Shankar Mahadevan (@shankar.mahadevan) on