{"_id":"5ad42ac44f1c1b82028b4b89","slug":"sanjay-dutt-replace-arshad-warsi-in-kabir-kaushik-chicago-junction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"6 साल बाद एक बार फिर साथ आएंगे अमिताभ और संजय दत्त, 'मुन्नाभाई' ने 'सर्किट' को कर दिया रिप्लेस ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
6 साल बाद एक बार फिर साथ आएंगे अमिताभ और संजय दत्त, 'मुन्नाभाई' ने 'सर्किट' को कर दिया रिप्लेस
Tue, 17 Apr 2018 06:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 17 Apr 2018 06:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
संजय दत्त और अरशद वारसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यरवदा जेल से सजा काटने के बाद संजय दत्त को पब्लिक प्लेस पर कम ही देखा गया है। उनके फैंस उन्हें ज्यादा से ज्यादा फिल्मों में देखना चाहते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'भूमि' रिलीज हुई थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं पाई।
2 of 5
sanjay dutt
कबीर कौशिक के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में पहले अरशद वारसी को लिया जाना था लेकिन अब अरशद वारसी की जगह संजय दत्त मुख्य किरदार में होंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का नाम 'शिकागो जंक्शन' होगा।
3 of 5
sanjay dutt
सूत्रों के मुताबिक, फिल्म में संजय दत्त को लीड रोल के लिए कास्ट किया गया है और अमिताभ बच्चन से भी एक अहम रोल के लिए बात की गई है। यह एक थ्रिलर फिल्म होगी। 4 साल पहले कबीर कौशिक ने अरशद वारसी, नसीरुद्दीन शाह और पंकज कपूर को लेकर यह फिल्म प्लान की थी लेकिन किसी वजह से उस वक्त यह फिल्म नहीं बन पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sanjay dutt
साल 2012 में रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'डिपार्टमेंट' में संजय दत्त और अमिताभ बच्चन ने काम किया था और इसके अलावा 'अलादीन', 'शूटआउट एट लोखंडवाला', 'एकलव्य', 'दीवार' और 'कांटे' सहित कई फिल्मों में काम क्या है। संजय दत्त ने पिछले साल बॉलीवुड में वापसी की है। जल्द ही वह 'साहब बीवी गैंगस्टर 3' और 'तोरबाज' सहित कुछ फिल्मों में नजर आएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
sadak
इसके अलावा संजय दत्त 'सड़क 2' की तैयारियों में व्यस्त हैं। सूत्रों का कहना है कि फिल्म में आलिया भट्ट भी नजर आ सकती हैं। वहीं पूजा भट्ट भी फिल्म में एक्टिंग करते हुए नजर आएंगी। इस बात की मेकर्स की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।