फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी की तारीख आने के बाद सोनम के घर संगीत सेरेमनी की तैयारियां शुरू, इन गानों पर लगेंगे ठुमके

Tue, 17 Apr 2018 06:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Apr 2018 06:05 AM IST
विज्ञापन
sonam kapoor wedding date fixed begins the sangeet practice
सोनम कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी की खबरें पिछले काफी समय से चल रही थी। पिछले साल दिसंबर में अनुष्का और विराट की शादी के बाद सोनम की शादी की चर्चा होने लगी और कहा जाने लगा कि कि जल्द ही वह भी सात फेरे लेंगी।
sonam kapoor wedding date fixed begins the sangeet practice
सोनम कपूर

पहले चर्चा थी कि सोनम ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा संग स्विटजरलैंड के शहर मॉन्ट्रो में शादी रचाएंगी लेकिन मुंबई मिरर के मुताबिक अब वह मुंबई में ही मई के पहले हफ्ते में शादी करेंगी हालांकि अभी तक कपूर परिवार के किसी सदस्य ने इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि शादी 6 और 7 मई को होगी।

sonam kapoor wedding date fixed begins the sangeet practice
सोनम कपूर

रिपोर्ट के मुताबिक, कपूर खानदान काफी बड़ा है। शादी में दोनों परिवारों के करीब 150 से ज्यादा लोग शामिल होंगे ऐसे में सभी को स्विटजरलैंड ले जाना मुश्किल हो रहा था। इनमें से कुछ लोग उम्रदराज हैं जिसकी वजह से फैसला लिया गया कि शादी मुंबई में ही होगी। अब जब शादी को कुछ ही दिन बचे हैं तो कपूर परिवार संगीत सेरेमनी की तैयारियों में जुट गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sonam kapoor wedding date fixed begins the sangeet practice
सोनम कपूर

सोनम कपूर के संगीत सेरेमनी को फराह खान कोरियोग्राफ करेंगी। इस सेरेमनी में सोनम कपूर के पापा बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर पत्नी सुनीता के साथ स्पेशल परफॉर्मेंस करेंगे। संगीत सेरेमनी की रिहर्सल अनिल कपूर के जुहू में बने बंगले में चल रही है। सोनम कपूर के भाई-बहनों ने भी इस मौके पर खास परफॉमेंस देने की तैयारी की है।

विज्ञापन
sonam kapoor wedding date fixed begins the sangeet practice
फराह खान के साथ सोनम

सभी सोनम कपूर के हिट गानों पर डांस करेंगे। इन गानों में 'खूबसूरत' फिल्म का गाना 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है', 'प्रेम रतन धन पायो' का टाइटल ट्रैक और सोनम-ऋतिक पर फिल्माए गए एल्बम का गाना 'धीरे-धीरे' टॉप लिस्ट पर है।सभी गानों की कोरियोग्राफी फराह खान करेंगी। फराह अनिल कपूर की फैमिली से लंबे समय से जुड़ी हैं ऐसे में उनके लिए यह शादी किसी पर्सनल इवेंट से कम नहीं है। मुंबई में शादी के बाद दिल्ली में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया जाएगा। बता दें कि आनंद दिल्ली के बड़े बिजनेसमैन हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed