फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड छोड़ इस इंडस्ट्री में डेब्यू करेगी रितेश-जेनेलिया की जोड़ी, जानकर यकीन नहीं होगा

Tue, 01 May 2018 02:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 01 May 2018 02:58 PM IST
विज्ञापन
Riteish Deshmukh and Genelia D Souza Deshmukh is working together in a marathi film mauli
'तुझे मेरी कसम' और 'मस्ती' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख की जोड़ी एक बार फिर से धमाल मचाने को तैयार है। खास बात यह है कि यह स्टार कपल शादी के लंबे समय बाद किसी फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
Riteish Deshmukh and Genelia D Souza Deshmukh is working together in a marathi film mauli
खबरों की मानें तो रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा जल्द ही अपनी मराठी फिल्म लेकर आने वाले हैं। उनकी इस फिल्म का नाम ‘मौली’ है। इन दोनों ने ‘मौली’ की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इस फिल्म को लेकर रितेश देशमुख की पत्नी और एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा ने ट्विटर पर खुशी जाहिर की है। 
Riteish Deshmukh and Genelia D Souza Deshmukh is working together in a marathi film mauli
जेनेलिया डिसूजा देशमुख ने ट्विटर पर ‘मौली’ की शूटिंग का वीडियो ट्वीट कर कहा- 'हमारी सबसे महत्वाकांक्षी मराठी फिल्म ‘मौली’ की शूटिंग शुरू हो रही है। इसमें रितेश मुख्य भूमिका में हैं और इसका निर्देशन आदित्य सरपोतदार कर रहे हैं। इसकी कहानी क्षितिज पटवर्धन ने लिखी है। शुभकामनाएं।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Riteish Deshmukh and Genelia D Souza Deshmukh is working together in a marathi film mauli
खबरों की मानें तो जेनेलिया और रितेश देशमुख की यह दूसरी मराठी फिल्म है, जिसमें दोनों एक साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों साल 2014 में आई मराठी फिल्म ‘लाई भारी’ में नजर आए थे। फिल्म ‘मौली’ की निर्माता खुद जेनेलिया ही हैं और इसका निर्माण रितेश के प्रोडक्शन ‘मुंबई फिल्म कंपनी’ के बैनर तले हो रहा है। अब देखना होगा कि लंबे समय बात पर्दे पर एंट्री को तैयार जेनेलिया और रितेश देशमुख को दर्शक कितना पसंद करते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed