फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजनेताओं के बच्चे हैं बॉलीवुड के ये छह सितारे, कोई हुआ मशहूर तो किसी ने पिता के साथ शुरू की राजनीति

Fri, 10 Jul 2020 11:05 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 10 Jul 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Riteish Deshmukh Neha Sharma prateik babbar chirag paswan Sanjay Dutt and Sonakshi Sinha are politcal leader child
रितेश देशमुख, सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

बीते महीने जब अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की तो बॉलीवुड में भाई- भतीजावाद को लेकर बहस छिड़ गई। कई सितारों ने इंडस्ट्री पर आरोप लगाया है कि बॉलीवुड में स्टार किड्स का राज है जिसके चलते बाहर से आए कलाकारों को जल्दी मौका नहीं मिलता है। वैसे बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में केवल कलाकार के बच्चों का ही नहीं बल्कि राजनेताओं के बच्चों को भी बोलबाला रहा है। बॉलीवुड के ऐसे बहुत से सितारों हैं, जो नेताओं के परिवारों से संबंध रखते हैं। आज हम आपको उन्हीं कलाकारों के बारे में बताने वाले हैं। 

Riteish Deshmukh Neha Sharma prateik babbar chirag paswan Sanjay Dutt and Sonakshi Sinha are politcal leader child
रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया

रितेश देशमुख
अभिनेता रितेश देशमुख बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने मस्ती, क्या कुल हैं हम, मालामाल वीकली, धमाल, हाउसफुल सीरीज और बागी 3 जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है। रितेश देशमुख महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके दिवंगत विलासराव देशमुख के बेटे हैं। 

Riteish Deshmukh Neha Sharma prateik babbar chirag paswan Sanjay Dutt and Sonakshi Sinha are politcal leader child
नेहा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

नेहा शर्मा
नेहा शर्मा बॉलीवुड की तुम बिन 2, यंगिस्तान, जयंताभाई की लव स्टोरी और क्या सुपर कूल हैं हम जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। नेहा शर्मा बिहार के विधायक अजीत शर्मा की बेटी हैं। अजीत शर्मा भागलपुर से कांग्रेस विधायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Riteish Deshmukh Neha Sharma prateik babbar chirag paswan Sanjay Dutt and Sonakshi Sinha are politcal leader child
प्रतीक बब्बर - फोटो : सोशल मीडिया

प्रतीक बब्बर
यह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और कांग्रेस पार्टी के नेता राज बब्बर के बेटे हैं। प्रतीक बब्बर बॉलीवुड की धोबी घाट, एक दीवाना था, मुल्क, बागी 2 और छिछोरे जैसी कई शानदार फिल्मों में नजर आ चुके हैं। प्रतीक बब्बर के पिता राज बब्बर लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के नेता है। हालांकि राज बब्बर सिर्फ राजनेता ही नहीं बल्कि अभिनेता भी हैं।

विज्ञापन
Riteish Deshmukh Neha Sharma prateik babbar chirag paswan Sanjay Dutt and Sonakshi Sinha are politcal leader child
चिराग पासवान - फोटो : ANI

चिराग पासवान
चिराग केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख रामविलास पासवान के बेटे हैं। चिराग पासवान ने फिल्म 'मिले ना मिले हम' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। साल 2011 में आई उनकी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठंडा रिस्पॉन्स मिला। फिल्मों में अपना भविष्य खास न देखकर चिराग अब अपने पिता के साथ राजनीति में लौट गए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed