भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता और गायक रितेश पांडे अपने सुपरहिट गानों के लिए जाने जाते हैं। इस मामले में उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है। वहीं रितेश पांडे के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अक्सर अपने गानों को लेकर चर्चा में रहने वाले रितेश शादी के बंधन में बंध गए हैं। बता दें कि कुछ समय पहले ही रितेश ने अपनी मंगेतर वैशाली पांडे के साथ सगाई की थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। अब दोनों की शादी की तस्वीरें धमाल मचा रही हैं। खास बात है कि दोनों अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर परिणय सूत्र में बंधे। इसके साथ-साथ एक और दिलचस्प वजह भी रही कि रितेश का जन्मदिन भी 14 मई को ही होता है और इसी दिन को उन्होंने अपनी शादी के लिए भी चुना। आइए डालते हैं एक नजर दूल्हा और दुल्हन के शादी की कुछ तस्वीरों पर ...
शुभ विवाह: भोजपुरी स्टार रितेश पांडे ने की शादी, यहां देखें दूल्हा-दुल्हन की पहली तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रितेश पांडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की तस्वीरें साझा की हैं जो खूब चर्चा में हैं। हालांकि कार्यक्रम कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार ही रखा गया था लेकिन काफी धूमधाम से रितेश और वैशाली एक दूसरे के हुए। शादी समारोह में उनके कुछ खास दोस्त और करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे।
साझा की गई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि रितेश ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी में नजर आ रहे हैं वहीं वैशाली ने लाल रंग का जोड़ा पहना है जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। रितेश के फैंस ये तस्वीरें देखने के बाद काफी खुश हैं और तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
वहीं तस्वीरों के साथ-साथ रितेश ने अपने लिए और अपनी पत्नी के लिए कैप्शन भी लिखा हैै। उन्होंने लिखा, 'गृहस्थ आश्रम में प्रवेश। आप सभी के आशीर्वाद की अभिलाषा है।' बस फिर क्या था, रितेश के फैंस और करीबियों ने उन्हें ऑनलाइन शुभकामनाएं पहुंचाना शुरू कर दिया और दोनों को सुखी गृहस्थ जीवन का आशीर्वाद दिया।
बता दें कि वैशाली पांडे इस समय सिविल सर्विसेस की तैयारी कर रही हैं तो वहीं रितेश पांडे भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने- माने अभिनेता और गायक हैं। रितेश की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल करती हैं। उन्होंने रानी चटर्जी, अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी जैसी अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। वहीं उनके कई म्यूजिक वीडियो भी वायरल होते रहते हैं जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं। हाल ही में रितेश पांडे का एक सुपरहिट भोजपुरी गाना रिलीज हुआ है जो खूब वायरल हो रहा है। इस गाने के बोल हैं 'घरे बोलाके देबू की ना' (Ghare Bulake Debu Ki Na)। गाना बिल्कुल रितेश पांडे के फेमस स्टाइल में शूट किया गया है।