अधूरी मोहब्बतः ये अभिनेत्री थी देव आनंद का पहला प्यार, नाकाम हुई मोहब्बत तो फूट फूट कर रोए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि अपनी अदाओं से हर किसी का दिल लूट लेने वाले देव आनंद का दिल आया था अभिनेत्री सुरैया पर। सुरैया का पुरा नाम सुरैया जमाल शेख था। वो एक मशहूर अदाकारा होने के साथ साथ अच्छी गायिका भी थीं। उनकी खूबसूरती के भी लाखों दीवाने थे। मरीन ड्राइव के पास उनके घर कृष्णा महल के बाहर उन दिनों फैंस की लाइन लगी रहती थी। सुरैया 1943 में आई फिल्म 'इशारा' के चलते रातों रात स्टार बन गईं थीं।
1940 के वक्त जब देव आनंद फिल्म इंडस्ट्री में अपने पैर जमा रहे थे तब सुरैया की गिनती एक मशहूर अदाकारा के रूप में होती थी। देव और सुरैया की मुलाकात फिल्म 'विद्या के सेट पर हुई थी। दोनों की साथ में ये पहली फिल्म थी। इस फिल्म के दौरान दोनों बेहद करीब आ गए थे। उनके बारे में बात करते हुए देव आनंद ने कहा था कि, 'मैं उनके दोस्ताना व्यवहार से प्रभावित था। मुझे उनसे प्यार हो गया था और ये मेरा पहला प्यार था। हम दोनों एक दूसरे के नजदीक आ गए थे'।
सुरैया और देव आनंद की मोहब्बत परवान चढ़ी तो उन्होंने शादी करने का मन बना लिया था। हालांकि सुरैया का परिवार इस रिश्ते के बेहद खिलाफ था। सुरैया की मां तो देव आनंद के साथ फिर भी सलीके से पेश आती थीं, लेकिन उनकी नानी देव आनंद का चेहरा भी पसंद नहीं करती थीं। सुरैया की नानी नहीं चाहती थीं कि सुरैया का रिश्ता एक हिंदू लड़के से हो।
देव आनंद ने बताया था कि, 'सुरैया मेरा पहला प्यार थीं और मैं उसके लिए रोया भी'। एक बार देव आनंद ने सुरैया से मिलने के लिए उनके घर फोन लगाया तो फोन मां ने उठा लिया। वो उनकी मोहब्बत की तड़प को समझती थीं इसलिए मिलने की इजाजत दे दी। देव आनंद और सुरैया जब घर की छत पर मिले तो एक दूसरे के सीने से लिपट कर रोने लगे। वो उनकी आखिरी मुलाकात थी। वो शादी करना चाहते थे, लेकिन सुरैया अपने नानी और मजहब के खिलाफ जाकर शादी नहीं कर पाईं। उस वक्त देव आनंद का दिल बुरी तरह से टूट गया और वो अपने भाई के कंधे पर सिर रखकर खूब रोए।