बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री रिया सेन का जन्म 24 जनवरी 1981 को हुआ था। इस साल रिया अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। रिया सेन फिल्मी बैकग्राउंड से ही ताल्लुक रखती हैं। उनकी नानी सुचित्रा सेन, मां मुनमुन सेन और बहन राइमा सेन भी हिंदी सिनेमा की अभिनेत्रियां रही हैं। जिसकी वजह से रिया के घर में ही अभिनय का माहौल रहा है। ऐसे में रिया का इस इंडस्ट्री में आना लाजिमी था। रिया के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें...
Riya Sen Birthday: कभी MMS तो कभी शादी की वजह से सुर्खियों में रहीं रिया सेन, जन्मदिन पर जानिए दिलचस्प किस्से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिया सेन ने अपने करियर की शुरुआत 10 साल की उम्र में फिल्म 'विषकन्या' से की थी। साल 1991 में आई इस फिल्म में रिया ने बाल कलाकार के रूप में काम किया था। इसके बाद 16 साल की उम्र में रिया ने फाल्गुनी पाठक के म्यूजिक वीडियो 'याद पिया की आने लगी' में काम किया। इस म्यूजिक वीडियो से रिया को पहचान मिली और उन्हें एक मॉडल के रूप में पहचाना गया। इसके बाद वो कई और म्यूजिक वीडियो और विज्ञापनों में नजर आईं।
रिया सेन का करियर खासा नहीं रहा। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन वो कभी भी बड़ी हीरोइन के रूप में पहचान नहीं बना पाईं। रिया को अपने करियर की पहली व्यवसायिक सफलता साल 2001 में आई कॉमेडी फिल्म 'स्टाइल' में मिली। इसके बाद रिया कई और फिल्मों में नजर आईं। जिसमें हिंगलिश, झंकार बीट्स, शादी नं. 1, अपना सपना मनी मनी और मलयालम फिल्म अनंथाभाद्रम शामिल है।
इसके अलावा रिया अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। रिया सेन का अभिनेता अश्मित पटेल के साथ एक MMS लीक हुआ था। साल 2005 में अश्मित और रिया फिल्म 'सिलसिले' कर रहे थे। इसी दौरान दोनों करीब आए और इन दोनों के बीच अफेयर की अफवाहों का बाजार गर्म होने लगा। लीक हुआ MMS वीडियो एक होटल के कमरे का था। 90 सेकेंड के इस वीडियो में इस जोड़े को आपत्तिजनक अवस्था में पाया गया। जिसके बाद दोनों को सामने आकर सफाई देनी पड़ी थी। माना जाता है कि वीडियो खुद अश्मित ने ही इंटरनेट पर अपलोड किया था। इसके पीछे उनका मकसद महज लोकप्रियता हासिल करना ही था, क्योंकि उस समय तक रिया सेन बॉलीवुड में एक जाना पहचाना नाम बन चुकी थीं।
इसके बाद साल 2017 में रिया ने फोटोग्राफर शिवम तिवारी से गुपचुप शादी रचा ली थी। इस शादी के बारे में रिया ने इंस्टाग्राम के जरिए जानकारी दी थी। रिया के अचानक शादी करने के बाद ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि रिया शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं। इसलिए उन्होंने शादी का फैसला लिया और गुपचुप तरीके से शादी रचा ली। रिया ने बॉलीवुड में तकरीबन 30 फिल्में की हैं।
पढ़ें: अब कैंसर के मरीजों की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद, लोगों से की स्टेम सेल डोनेट करने की अपील