{"_id":"57bbeab44f1c1bcc59d4f385","slug":"robbery-at-salman-khan-sister-arpita-khan-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बच्चे के साथ थी बिजी सलमान की बहन, नौकरानी ने दिया बड़ा धोखा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बच्चे के साथ थी बिजी सलमान की बहन, नौकरानी ने दिया बड़ा धोखा
Tue, 23 Aug 2016 12:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 23 Aug 2016 12:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर पर चोरी हो गई है। अर्पिता के घर से करीब 3.50 लाख रुपए का सोना और कैश गायब है। अर्पिता के परिवार ने पुलिस में चोरी का मामला दर्ज करवाया है।
सलमान की बहन अर्पिता खान के घर से नौकरानी ने चुराए 3.50 लाख जेवर और कैश
2 of 5
एफआईआर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और घर की नौकरानी को अरेस्ट कर लिया। अर्पिता बांद्रा वेस्ट में शेर्ली राजन रोड के प्लश पेसिफिक हाइट्स में रहती हैं। पुलिस नौकरानी से पूछताछ कर रही है।
सलमान की बहन अर्पिता खान के घर से नौकरानी ने चुराए 3.50 लाख जेवर और कैश
3 of 5
पुलिस ने बताया कि घर की 35 वर्षीय नौकरानी अफसा खान काफी समय से काम पर नहीं आ रही थी। वह घर में ही रहती थी और सारे काम करती थी। कुछ दिन पहले ही वह छुट्टी लेकर चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान की बहन अर्पिता खान के घर से नौकरानी ने चुराए 3.50 लाख जेवर और कैश
4 of 5
रिपोर्ट के मुताबिक, अर्पिता के डिजाइनर कपड़े भी चोरी कर लिए गए हैं। पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद ड्राइवर और पड़ोसी फ्लैट्स के नौकरों से पूछताछ की गई। इसके बाद आरोपी नौकरानी को उसके घर नालासोपारा से पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
सलमान की बहन अर्पिता खान के घर से नौकरानी ने चुराए 3.50 लाख जेवर और कैश
5 of 5
अर्पिता के घर पर अफसा पिछले डेढ़ साल से काम कर रही थी, लेकिन उसका रजिस्ट्रेशन थाने में नहीं करवाया गया था। बता दें कि अर्पिता ने नवंबर 2014 में हिमाचल प्रदेश के आयुष शर्मा से शादी की थी। अर्पिता ने मार्च महीने में एक बेटे को जन्म दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।