आनंद एल राय की फिल्म ‘रांझणा’ से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वाले दिल्ली के इश्वाक सिंह को मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बनाने के लिए दो साल पहले रिलीज हुई वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ तक इंतजार करना पड़ा। सात साल के कठिन संघर्ष के बाद मिली लोकप्रियता ने इश्वाक सिंह को अब डिजिटल दुनिया का सितारा बना दिया है। वेब सीरीज ‘रॉकेट बॉयज’ में उनके अभिनय को खूब सराहा गया और अब इस सीरीज का दूसरी सीजन भी रिलीज होने को तैयार है। इश्वाक जल्द ही नेटफ्लिक्स ओरिजनल फिल्म ‘बर्लिन’ में भी नजर आएंगे। इसके अलावा वह एक और दिलचस्प प्रोजेक्ट ‘बस करो आंटी’ को लेकर भी खासे उत्साहित हैं। लेकिन, फिलहाल वह इस बात को लेकर उत्साहित है कि वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का उनका वेब सीरीज ‘रॉकेट बॉयज’ का किरदार दूसरे सीजन में दर्शकों को कितना लुभाता है।
Ishwak Singh: ‘रॉकेट बॉयज’ के दूसरे सीजन पर टिकी दुनिया की नजर, इश्वाक की ये दो फिल्में भी रिलीज की तैयारी में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2013 में फिल्म ‘रांझणा’ में मौका पाने के बाद इश्वाक सिंह को लगा था कि अब उनकी गाड़ी चल निकली है। लेकिन ‘अलीगढ़’ और ‘तमाशा’ जैसी फिल्मों को मुख्यधारा के सिनेदर्शकों की वाहवाही न मिलने से मामला बना नहीं। इसके बाद वह ‘तुम बिन 2’ और ‘वीरे दी वेडिंग’ के अलावा फिल्म ‘मलाल’ में भी नजर आए। लेकिन, किस्मत ने बड़े परदे पर उनका साथ दिया नहीं। इश्वाक सिंह के करियर का टर्निंग प्वाइंट बनकर आई वेब सीरीज ‘पाताल लोक’, जिसने कोरोना संक्रमण काल में उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। अब वह इस सीरीज के दूसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं और साथ ही इंतजार कर रहे हैं पिछले साल की सुपरहिट वेब सीरीज ‘रॉकेट बॉयज’ के दूसरे सीजन की रिलीज का।
ओटीटी सोनी लिव ने ‘रॉकेट बॉयज’ के दूसरे सीजन 2 के टीजर को लोगों ने हाथों हाथ लिया है। इश्वाक इसमें देश में अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक डॉ विक्रम साराभाई की भूमिका निभा रहे हैं। वह कहते हैं, ‘अपनी भूमिका को बेहतर ढंग से निभाने के लिए मैंने विक्रम साराभाई पर किताबों में जो कुछ भी उपलब्ध था, सब पढ़ डाला है। अहमदाबाद में उनके बचपन के दिनों से लेकर कैम्ब्रिज में उनकी शिक्षा तक, उनके व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में मैंने खूब पढ़ा। मैंने रॉकेट विज्ञान की मूल बातें और इसके विकास का भी अध्ययन किया।’
इस किरदार के बारे में अपनी रिसर्च और सीरीज की स्क्रिप्ट की तुलना करने के बारे में पूछे जाने पर अभिनेता इश्वाक सिंह कहते हैं, ‘जब मैं रोल की तैयारी कर रहा था तो मैं पूरी तरह से इसकी स्क्रिप्ट पर ही निर्भर था। ये मेरे लिए किसी बाइबल से कम नहीं थी क्योंकि इसे सीरीज के निर्देशक अभय पन्नू ने इतनी सावधानी से तैयार किया है कि उसमें अलग से कुछ जोड़ने घटाने की जरूरत ही नहीं थी। अभय ने अपनी सीरीज पर शानदार शोध किया है और कहानी में विक्रम साराभाई के जीवन के मुख्य अंशों को खूबसूरती से गूंथा है।’
सोनी लिव ने ‘रॉकेट बॉयज’ सीजन 2 का जो टीजर जारी किया है, उसमें पोखरण परमाणु परीक्षण की कहानी पर पूरा फोकस दिख रहा है। सीज़न एक में मिली वाहवाही को इश्वाक दूसरे सीजन में भी जारी रखना चाहते हैं। उनका डिजिटल करियर इन दिनों रफ्तार में हैं। जल्द ही वह जासूसी थ्रिलर ‘बर्लिन’ में दिखाई देंगे जिसे ‘’क्लास ऑफ ’83’ के निर्देशक अतुल सभरवाल ने निर्देशित किया है। इसके अलावा इश्वाक ने फिल्म ‘बस करो आंटी’ की शूटिंग भी पूरी कर ली है जो वरुण अग्रवाल की किताब ‘हाउ आई ब्रेव्ड अनु आंटी‘’ पर आधारित है।