कोविड 19 महामारी की दस्तक के बाद करीब दो वर्ष तक फिल्म इंडस्ट्री में लगभग 'सूखे' वाले हालात रहे। कई बड़ी फिल्मों की थिएटर रिलीज टाली गईं। ओटीटी के सहारे दर्शकों ने मनोरंजन किया। सिनेमाघरों में फिल्मों के रिलीज होने और चलने के लिहाज से यह साल कुछ अच्छा रहा है। बेशक, सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड खूब चला है, लेकिन इस बीच कुछ फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन किया है और कर रही हैं। एक उदाहरण हालिया रिलीज फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' है। आधे से ज्यादा साल बीत चुका है। फिल्म के शौकीनों को आने वाले वक्त में मनोरंजन का और भी जबरदस्त डोज मिलने वाला है। आइए नजर डालते हैं सितंबर से दिसंबर तक रिलीज होने जा रहीं बहुप्रतीक्षित फिल्मों पर...
Much Awaited Movies 2022: सितंबर से दिसंबर तक रिलीज को तैयार यह 10 फिल्में, मिलेगा मनोरंजन का जबरदस्त डोज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोखा: राउंड डी कॉर्नर
अभिनेता आर. माधवन की फिल्म 'धोखा: राउंड डी कॉर्नर' 23 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है। माधवन के अलावा आयुष्मान खुराना भी इसमें अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म से निर्माता भूषण कुमार की बहन खुशाली कुमार भी अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।
अवतार
जैम्स कैमरुन की सुपरहिट फिल्म अवतार एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को आप 23 सितंबर से अपने नजदीकी सिनेमाघरों में देख सकते हैं। फिल्म का दूसरा पार्ट यानी 'अवतार 2' 16 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज होगा। यह साइंस फिक्शन फिल्म है। यह दरअसल, 2009 में आई फिल्म अवतार का सीक्वल है।
विक्रम वेधा
ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'विक्रम वेधा' 30 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। यह फिल्म साउथ की सुपरहिट फिल्म का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति द्वारा निभाए गए एक शातिर अपराधी की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि सैफ अली खान आर. माधवन द्वारा निभाई एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आने वाले हैं।
पीएस 1
ऐश्वर्या राय अभिनती फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन-1' फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में ऐश्वर्या के अलावा कार्ती, तृष्णा और विक्रम जैसे सितारे मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।