सब्सक्राइब करें

Rocketry Day 2 BO Collection: दूसरे दिन ‘रॉकेट्री’ की हुई इतनी कमाई, हिंदी पट्टी में लोग ढूंढकर देख रहे फिल्म

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Sun, 03 Jul 2022 05:50 PM IST
विज्ञापन
Rocketry The Nambi Effect Box Office Collection Day 2 Day registers impressive growth with word of mouth publicity
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऑनलाइन टिकट बुकिंग पोर्टल बुकमाईशो पर 96 फीसदी लोगों को पसंद आई अंतरिक्ष वैज्ञानिक नंबी नारायण के जीवन पर बनी फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन ही कमाल कर दिया। फिल्म के शनिवार के कलेक्शन के अंतिम आंकड़े आ चुके हैं और इससे पता चलता है कि फिल्म ने शनिवार को हिंदी भाषी राज्यों में भी कमाल का कारोबार किया है। रविवार को फिल्म का कलेक्शन बीते दोनों दिनों से बेहतर रहने की उम्मीद इसके निर्माता लगा रहे हैं और रविवार की दोपहर तक के आंकड़े बता रहे हैं कि देर शाम तक फिल्म अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब रहेगी। इस बीच उत्तर भारत के कई सिनेमाघरों में फिल्म के पोस्टर न लगे होने के बावजूद दर्शक ऑनलाइन बुकिंग के सहारे ये फिल्म दिखा रहे सिनेमाघर तलाश कर फिल्म देखने पहुंच रहे हैं।


Rocketry Poster: माधवन की ‘रॉकेट्री’ के सिनेमाघरों में नहीं लगे पोस्टर, ‘जुग जुग जियो’ के शोज बढ़ाने की तैयारी

Trending Videos
Rocketry The Nambi Effect Box Office Collection Day 2 Day registers impressive growth with word of mouth publicity
नांबी नारायण, फिल्म के किरदार में आर माधवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

देश के खिलाफ साजिश की कहानी
फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ से अभिनेता आर माधवन निर्देशक भी बन गए हैं। फिल्म में उन्होंने खुद उन अंतरिक्ष वैज्ञानिक नंबी नारायणन का किरदार किया है जिन्हें केंद्र की कांग्रेस सरकार के समय जासूसी के झूठे आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। उस समय वह अंतरिक्ष विज्ञान की एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने के करीब थे। फिल्म में इशारा किया गया है कि ऐसा विदेशी ताकतों के इशारे पर किया गया। नंबी नारायणन को इस मामले में फंसाने वाले पुलिस अफसर आर बी श्रीकुमार को भी हाल ही में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rocketry The Nambi Effect Box Office Collection Day 2 Day registers impressive growth with word of mouth publicity
रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रविवार से शोज बढ़ने की उम्मीद
आर माधवन, सिमरन और शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ की रिलीज उस तरह से नहीं हो सकी है, जैसी कि देश के साथ खिलवाड़ करने वाली किसी साजिश पर बनी फिल्म की होनी चाहिए थी। लेकिन, फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है और फिल्म के शोज भी रविवार से बढ़ने की उम्मीद दिख रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि शनिवार को फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म ने शुक्रवार के अंतिम आंकड़ों के मुताबिक 1.73 करोड़ रुपये कमाए। इसमें तमिल संस्करण से ज्यादा हिस्सेदारी हिंदी संस्करण की रही है।

Rocketry Day 1 Collection: ‘रॉकेट्री’ को अनुमान से कहीं ज्यादा मिला प्यार, अंतिम आंकड़ों ने सबको किया हैरान
 

Rocketry The Nambi Effect Box Office Collection Day 2 Day registers impressive growth with word of mouth publicity
रॉकेट्री में आर माधवन और एक्ट्रेस सिमरन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शनिवार का शानदार प्रदर्शन फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ ने पहले दिन तमिल में 75 लाख रुपये, हिंदी में 90 लाख रुपये और मलयालम में चार लाख रुपये कमाए। वहीं शनिवार के दिन यानी रिलीज के दूसरे दिन के अंतिम आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अकेले हिंदी में 1.60 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म के तमिल संस्करण की कमाई भी 1.25 करोड़ रुपये रही और फिल्म के मलायलम संस्करण ने सातल लाख रुपये कमाए। कुल मिलाकर फिल्म की शनिवार की कमाई रही 2.97 करोड़ रुपये और ये फिल्म की रिलीज के दिन से 71.68 फीसदी अधिक रही।


Rocketry Movie Review: तिरंगे के नीचे भीगते नारायणन दंपती को देख नहीं रुकेंगे आंसू, माधवन ने खींची लंबी लकीर
 

विज्ञापन
Rocketry The Nambi Effect Box Office Collection Day 2 Day registers impressive growth with word of mouth publicity
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट, राष्ट्र कवच ओम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ओम’ से बढ़ा फासला
उधर, फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ के साथ ही रिलीज हुई निर्देशक कपिल वर्मा की फिल्म ‘राष्ट्रकवच ओम’ के कलेक्शन में भी शनिवार को बढ़ोत्तरी दिखी लेकिन अब इन दोनों के कलेक्शन का फासला काफी ज्यादा हो चुका है। शुक्रवार को 1.51 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म ‘राष्ट्रकवच ओम’ ने शनिवार को 2.20 करोड़ रुपये की कमाई शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed