सब्सक्राइब करें

Rocketry- The Nambi Effect: किसके साथ नजदीकियां बढ़ा रहीं माधवन की पत्नी? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 29 Jun 2022 05:04 PM IST
विज्ञापन
Rocketry The Nambi Effect: R Madhavan shares a romantic photo with wife Sarita Birje fans are confused for this reason
आर. माधवन-सरिता बिरजे - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता आर. माधवन इन दिनों अपनी फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के प्रमोशन में माधवन कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। यूं तो आजकल  माधवन इस फिल्म से जुड़े पोस्ट ही सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने एक ऐसी तस्वीर साझा की है, जिसे देखकर फैंस का सिर चकरा गया। कहने को तो यह तस्वीर आर. माधवन और उनकी पत्नी सरिता बिरजे की है, लेकिन यह समझने में किसी को भी थोड़ा वक्त जरूर लगेगा।
Trending Videos
Rocketry The Nambi Effect: R Madhavan shares a romantic photo with wife Sarita Birje fans are confused for this reason
आर. माधवन-सरिता बिरजे - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' इसरो के पूर्व वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर नंबी नारायणन की बायोपिक है। इसमें माधवन नंबी नारायणन का किरदार निभा रहे हैं। वह अपने किरदार में इस कदर ढल गए हैं कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है। बस इसी का फायदा उठाते हुए माधवन को मजाक करने की सूझी। यह मजाक उन्होंने अपने ब्रदर-इन-लॉ के साथ किया है। दरअसल उन्होंने अपनी और पत्नी सरिता बिरजे की एक रोमांटिक तस्वीर अपने ब्रदर-इन-लॉ को भेज दी, जिसे देखकर वह भड़क गए। शायद आप भी इसे देखकर सोच में पड़ जाएं। दरअसल इस तस्वीर में माधवन का सिर्फ साइड फेस नजर आ रहा है। इसमें वह नंबी नारायण के गेटअप में हैं। पहली बार इस तस्वीर को देखकर कोई भी यही सोचेगा कि आखिर सरिता बिरजे किसके साथ रोमांस कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rocketry The Nambi Effect: R Madhavan shares a romantic photo with wife Sarita Birje fans are confused for this reason
आर. माधवन-सरिता बिरजे - फोटो : सोशल मीडिया

आर. माधवन ने खुद ट्विटर पर यह तस्वीर साझा की है। इसके साथ उन्होंने एक मजेदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'जब मैंने अपने ब्रदर-इन-लॉ को अपनी पत्नी की यह तस्वीर भेजी तो वह भड़क गए।' इसके साथ उन्होंने कई सारे लाफिंग इमोजी भी बनाए हैं। वैसे, आप भी इस रोमांटिक सी तस्वीर को देखकर एक बार तो हैरान ही रह जाएंगे कि आखिर माधवन की पत्नी सरिता बिरजे किसके साथ इतने खूबसूरत पल बिता रही हैं। मगर, माधवन का कैप्शन पढ़ने के बाद आपको पूरा माजरा समझ में आ जाएगा। 

Rocketry The Nambi Effect: R Madhavan shares a romantic photo with wife Sarita Birje fans are confused for this reason
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि माधवन की यह चर्चित फिल्म आगामी 01 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह हिंदी और अंग्रेजी के अलावा तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज होगी। इस फिल्म में अभिनेता शाहरुख खान भी कैमियो रोल करते नजर आएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed