फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RARKPK 150 Cr: ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ पर लगा ये ‘कलंक’, 150 करोड़ कमाने में लगे दिनों का बन गया रिकॉर्ड

Wed, 30 Aug 2023 12:01 AM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani becomes second slowest film to reach 150 cr domestic box office collection
करण जौहर और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वैसे तो इन दिनों बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में अगर किसी एक फिल्म की चर्चा हो रही है तो वह बस निर्माता-निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म ‘गदर 2’ ही है। फिल्म ने रविवार को अपनी रिलीज के 17वें दिन ताजा ताजा रिलीज फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ के तीसरे दिन की कमाई से ज्यादा कमाई की और इस हफ्ते इसके 500 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा भी छू लेने की उम्मीद जताई जा रही है। लेकिन, इस बीच एक नया रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस पर और बना है और वह है सबसे सुस्त कमाई का। जी हां, निर्माता-निर्देशक करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने अपनी रिलीज के 32वें दिन 150 करोड़ रुपये कमाकर सबसे सुस्त कमाई का एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani becomes second slowest film to reach 150 cr domestic box office collection
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सफर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का
28 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का बॉक्स ऑफिस सफर बहुत ही दिलचस्प रहा है। इस सफर के कुछ अहम मील के पत्थरों के बारे में जानकारी देने से पहले यहां ये भी जान लेना जरूरी है कि जब कोई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होती है, तो उसे कितने दिन सिनेमाघरों में लगाए रखना है, ये इस बात पर तय होता है कि फिल्म को चलाने के लिए फिल्म के निर्माता की तरफ से कितनी रकम फिल्म के वितरकों या प्रदर्शकों को दी जा रही है। आमतौर पर किसी फिल्म को सिनेमाघरों में डिजिटल तरीके से चलाने के लिए इन दिनों निर्माता को एक तय शुदा फीस इसे सैटेलाइट के जरिये नियंत्रित करने वाली एजेंसियों जैसे यूएफओ आदि को देनी होती है और सिनेमाघर में फिल्म चलाने का खर्च सिनेमाघर के मालिक फिल्म की कुल कमाई से पहले काट लेते हैं। इसके बाद जो रकम बचती है उसे फिल्म का नेट कलेक्शन कहते हैं।

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani becomes second slowest film to reach 150 cr domestic box office collection
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया

पांचवे हफ्ते में करण जौहर की फिल्म
फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की रिलीज का सोमवार को 32वां दिन था और मंगलवार को ये 33वें दिन सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है। ‘गदर 2’, ‘ओएमजी 2’, ‘ड्रीमगर्ल 2’ जैसी फिल्मों के बीच भी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का सिनेमाघरों मे टिके रहना अपने आप में हिंदी सिनेमा के कारोबारियों के बीच एक पहेली बन चुका है। अब जबकि पूरे देश में फिल्म की कमाई बीते आठ दिन से एक बार भी एक करोड़ रुपये से ऊपर नहीं पहुंची है, जानकार मानते हैं कि फिल्म को सिनेमाघरों में लगाए रखने का एकमात्र मकसद किसी तरह इसकी कमाई को 150 करोड़ रुपये या उससे ऊपर पहुंचने देना ही रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani becomes second slowest film to reach 150 cr domestic box office collection
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रॉकी और रानी की अब तक की कमाई
फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की घरेलू कमाई को 150 करोड़ रुपये तक ले जाने का मकसद अब जाकर पूरा हो गया है। जानकारी के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 32वें दिन ये आंकड़ा पा लिया है। फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 73.33 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते में 74.45 करोड़ रुपये, तीसरे हफ्ते में 19.24 करोड़ रुपये और चौथे हफ्ते में 7.73 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म अब रिलीज के पांचवे हफ्ते में हैं और पांचवे वीकएंड की कमाई को मिलाकर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ रविवार तक 149.75 करोड़ रुपये कमा चुकी थी।

विज्ञापन
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani becomes second slowest film to reach 150 cr domestic box office collection
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सबसे निचली पायदान से एक पायदान ऊपर
हिंदी सिनेमा में 150 करोड़ रुपये या उससे अधिक कमाई करने वाली टॉप 50 फिल्मों की सूची में फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ अब सबसे निचली दूसरी पायदान पर है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे तेज 150 करोड़ रुपये कमाने का रिकॉर्ड फिल्म ‘पठान’ के पास है जिसने ये आंकड़ा सिर्फ तीन दिनों में छू लिया था। और, सबसे सुस्त 150 करोड़ रुपये कमाने का अब तक फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ के पास है जिसने इस संख्या तक पहुंचने में 49 दिन लगाए थे। इसके ठीक ऊपर की पायदान पर नितेश तिवारी की फिल्म ‘छिछोरे’ रही है जिसने 31 दिनों में 150 करोड़ रुपये कमाए थे। अब ये स्थान फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की नाम हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed