करण जौहर बॉलीवुड के मशहूर और टैलेंटेड फिल्म निर्माता हैं, लोग हमेशा उनकी फिल्मों को देखने के लिए उत्साहित रहते हैं। यह वजह है कि निर्देशन की दुनिया में पूरे सात साल बाद वापसी कर रहे करण जौहर की आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की चर्चा जोरों पर हो रही है। आलिया भट्ट, रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म के एलान के समय से ही लोग इसकी पहली झलक पाने के लिए बेकरार हैं और आज आखिरकार लंबे इंतजार के बाद 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर में रणवीर सिंह और आलिया एक बार फिर अपनी शानदार केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीतते नजर आ रहे हैं।
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: करण जौहर की फिल्म का टीजर रिलीज, आलिया-रणवीर की केमिस्ट्री ने जीता दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'रॉकी और रानी की प्रेम' कहानी के टीजर के बारे में अपडेट साझा करते हुए बीते दिन करण जौहर ने एक पोस्ट साझा किया था। निर्माता-निर्देशक ने बताया था कि 20 जून को 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की पहली झलक 11:45 पर देखने को मिलेगी। और अब जैसा मेकर्स ने वादा किया था, धर्मा प्रोडक्शंस ने अपने यूट्यूब चैनल पर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का टीजर रिलीज कर दिया है।
धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा जारी किया गया 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का 1 मिनट 19 सेकंड के टीजर रंगारंग दृश्यों से भरा हुआ है। वीडियो में करण जौहर के निर्देशन की भव्यता और रणवीर-आलिया की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। रणवीर की एनर्जी और आलिया की प्यारी सी मुस्कान लोगों का दिल चुराने में कामयाब रही है। दोनों के बीच प्यार, रोमांस, शादी, लड़ाई और फिर बिछड़ना दिखाया गया है। इसके साथ ही वीडियो में जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी की झलक भी देखने को मिली है।
टीजर देखने के बाद साफ पता लग रहा है कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दर्शकों को एक से बढ़कर एक गाने, प्यार और फैमिली एंटरटनमेंट का फुल डोज मिलने वाला है। इसके हाथ ही टीजर को देख यह भी लग रहा है करण जौहर ने पिछले 25 वर्षों में जितनी फिल्में बनाई हैं उन सभी को एक बार फिर पर्दे पर उतार दिया हो। हालांकि, जो भी हो पहली ही झलक से सभी को एहसास हो गया होगा कि करण जौहर की 'रॉकी औ रानी की प्रेम कहानी' दर्शकों को फुल ऑन एंटरटेनमेंट देने वाली है।
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के साथ करण जौहर एक लंबे ब्रेक के बाद निर्देशक की कुर्सी पर लौट रहे हैं। इस फैमिली ड्रामा फिल्म में आलिया और रणवीर के अलावा बॉलीवुड के दिग्गज सितारे जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी अहम भूमिका में हैं। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।