{"_id":"5ac2edcd4f1c1bbe618b5247","slug":"rohit-shetty-film-and-ajay-devgn-starrer-singham-gets-remake-in-punjabi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिर रिलीज होगी 'सिंघम', पहला पोस्टर आउट, 2019 में होगा अजय देवगन का 'टोटल धमाल'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिर रिलीज होगी 'सिंघम', पहला पोस्टर आउट, 2019 में होगा अजय देवगन का 'टोटल धमाल'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 03 Apr 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
ajay devgn
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय देवगन की फिल्म 'रेड' बॉक्सऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी। इस बीच अजय देवगन के फैंस के लिए खुशखबरी है। जल्द ही सिंघम रिलीज होने वाली है।
अजय देवगन
अब आप सोच रहे होंगे कि हम सिंघम के सीक्वल की बात कर रहे हैं तो आप गलत सोच रहे हैं। बल्कि खबर है कि अजय देवगन की सुपरहिट एक्शन फिल्म सिंघम अब पंजाबी में भी बन रही है। अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया है।
Ajay Devgn
पोस्टर शेयर करते हुए अजय देवगन ने बताया कि इस फिल्म में मुख्य किरदार परमीश वर्मा निभाएंगे। यह पंजाबी रीमेक 2019 में रिलीज की जाएगी। साल 2011 में आई अजय देवगन स्टारर सिंघम फिल्म को बेहद पसंद किया गया था।
Punjab Da Sher@ParmishVerma @KumarMangat @AbhishekPathakk @ADFfilms @PanoramaMovies @OmjeeGroup pic.twitter.com/PnfmPf1YHG
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) April 2, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay
रोहित शेट्टी ने कहानी को आगे बढ़ाते हुए सिंघम रिटर्न्स भी बना दी। सिंघम की सफलता को देखते हुए निर्माताओं को उम्मीद है कि पंजाबी में भी यह फिल्म साउथ और हिंदी फिल्म की तरह ही धमाका करेगी।
विज्ञापन
अजय देवगन की फिल्म रेड का सीन
अजय की हालिया रिलीज फिल्म 'रेड' सच्ची घटना पर आधारित है जिसमें वह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अफसर के रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनके अपोजिट इलियाना डिक्रूज हैं।