{"_id":"5ad037114f1c1b183d8b4f17","slug":"rohit-shetty-said-he-scared-to-produce-small-budget-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"...तो इस वजह से अपनी फिल्मों में करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाते हैं रोहित शेट्टी, खुद किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
...तो इस वजह से अपनी फिल्मों में करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाते हैं रोहित शेट्टी, खुद किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी फिल्मों में शानदार एक्शन और कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीतने वाले फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने फिल्मों के निर्देशन को लेकर बड़ी बात कही है। रोहित के अनुसार फिल्म इंडस्ट्री में उनकी फिल्में उनकी जिंदगी से ज्यादा बड़ी है। उन्होंने अपनी फिल्मों में बड़े बजट को लेकर भी बड़ी बात कही है।
2 of 5
मीडिया से बात करते हुए रोहित शेट्टी ने बताया है कि उन्हें कम बजट की फिल्म बनाने से डर लगता है। मीडिया की ओर से जब उनसे पूछा गया कि कभी वह कम बजट की फिल्म बनाएंगे..?? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सच कहूं तो मुझे ऐसा करने से डर लगता है, रोहित ने आगे कहा कि अगर छोटी फिल्म की अच्छी स्टोरी होगी तो मैं उसको जरूर प्रोड्यूस करूंगा, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो मैं छोटे बजट की फिल्म नहीं करूंगा।
3 of 5
रोहित शेट्टी ने यह भी कहा कि सिनेमा मेरे लिए मेरी जिंदगी से ज्यादा बड़ा है, लोग मुझे मेरे सिनेमा के कारण मुझे जानते हैैं। मेरे दर्शक मुझे 'रोहित शेट्टी की फिल्म' समझकर देखते हैं, इसलिए मैं अपने दर्शकों के साथ धोखा नहीं कर सकता है। पता हो कि रोहित शेट्टी इस समय लेडी सिंघम के तैैयारी में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रोहित शेट्टी इन दिनों सिंघम की एनीमेटेड सीरिज की तैयारी कर रहे हैं, इस एनीमेटेड सीरिज को लेकर उन्होंने कहा कि हमारी पूरी टीम इन दिनों 'लिटिल सिंघम' की तैयारी में भी लगी हुई है। बच्चों पर आधारिक उनकी यह सीरीज 21 अप्रैल को डिस्कवरी किड्स पर प्रसारित की जाएगी। यह फिल्म शेट्टी पिक्चर्स और रिलायंस एनिमेशन के अंतर्गत बनाई जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
आपको बता दें कि रोहित शेट्टी इन दिनों सिंघम के अलावा रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में अजय देवगन की तरह रणवीर सिंह भी पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में विलेन को लेकर सस्पेंस बरकरार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।