फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महेश भट्ट के ऑफिस के बाहर संजय दत्त के साथ नजर आईं आलिया भट्ट, वजह जान लीजिए

Fri, 13 Apr 2018 11:57 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Apr 2018 11:57 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt, Alia Bhatt spotted outside Mahesh Bhatt office for sadak 2
sadak

पिछले कई दिनों से महेश भट्ट की फिल्म सड़क 2 को लेकर बाजार गरम है। खबर थी कि फिल्म में संजय दत्त और पूजा भट्ट के साथ आलिया भट्ट नजर आ सकती हैं फिर खबर आई कि आलिया इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र और राजी में काफी बिजी हैं और सड़क 2 में काम करने को लेकर कुछ खास उत्साहित नजर नहीं आ रही हैं।

Sanjay Dutt, Alia Bhatt spotted outside Mahesh Bhatt office for sadak 2
sadak
25 साल पहले 20 दिसंबर 1991 को संजय दत्त और पूजा दत्त की फिल्म 'सड़क' रिलीज हुई थी। अब इस फिल्म का सीक्वेल बनाया जा रहा है। फिल्म में आलिया नजर आएंगी या नहीं ये अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन हाल ही में महेश भट्ट के ऑफिस के बाहर संजय दत्त के साथ-साथ आलिया भट्ट को भी देखा गया है।
 

 
Sanjay Dutt, Alia Bhatt spotted outside Mahesh Bhatt office for sadak 2
sadak
ऐसे में माना जा रहा है कि आलिया इस फिल्म में नजर आ सकती हैं। फिलहाल तो इस फिल्म को लेकर कोई भी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन कुछ दिन पहले ही पूजा ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट किया था, जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि वह इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक हैं।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Dutt, Alia Bhatt spotted outside Mahesh Bhatt office for sadak 2
Pooja Bhatt
बता दें, 'सड़क 2' 1991 में आई फिल्म 'सड़क' का सीक्वल है। फिल्म में संजय दत्त और पूजा भट्ट लीड रोल में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि पूजा इस फिल्म में एक्टिंग करने के साथ इसका निर्देशन भी कर सकती हैं।
विज्ञापन
Sanjay Dutt, Alia Bhatt spotted outside Mahesh Bhatt office for sadak 2
sadak

महेश भट्ट ने 'सड़क' का निर्देशन किया था, जो 1991 में रिलीज हुई थी, जिसमें संजय दत्त ने एक युवक का किरदार निभाया था, जो एक वैश्या (पूजा भट्ट) से प्यार करता है और उसके साथ रहने के लिए सभी बाधाओं से लड़ता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed