फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टाइगर की 'बागी 2' को टक्कर दे सकती है 'अक्टूबर', कमाई के मामले में तोड़ेगी कई रिकॉर्ड

Fri, 13 Apr 2018 11:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Apr 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan October film first day Box office collection
october
वरुण धवन की मच अवेटेड फिल्म 'अक्टूबर' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ट्रेलर के बाद से इस फिल्म को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट दोगुना हो गया है। कई सिनेमाघरों में फिल्म का पहला शो हाउसफुल जा रहा है। खबरों की मानें तो यह फिल्म पहले दिन 7 करोड़ और पहले हफ्ते में 25 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। 
Varun Dhawan October film first day Box office collection
october
इस फिल्म को करीब 1500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। हलांकि वरुण ने अपने करियर की शुरुआत 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' फिल्म से की थी। 6 साल के करियर में वरुण ने अभी तक कोई भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है। ऐसे में इस फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं।  
Varun Dhawan October film first day Box office collection
october
ट्रेड एनालिस्ट अमूल विकास ने बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए कहा - 'अक्टूबर वरुण के लिए अच्छी फिल्म साबित हो सकती है। इसमें इमोशंस पर ज्यादा फोकस किया गया है। बॉक्स ऑफिस पर वरुण के रिकॉर्ड को देखते हुए फिल्म को अच्छा ओपनिंग मिलेगी।' कहा जा रहा है कि इस फिल्म को करने के लिए वरुण ने अपनी फीस तक कम कर दी थी। वरुण एक फिल्म के लिए 13 करोड़ चार्ज करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan October film first day Box office collection
october
इस फिल्म में वरुण 10 साल छोटी एक्ट्रेस बनिता सिंधू के साथ रोमांस कर रहे हैं। यह बनिता की डेब्यू फिल्म है । इससे पहले बनिता कुछ हिट ऐड फिल्मों में काम कर चुकी हैं । बनिता की 'एक अजनबी हसीना से...' ऐड फिल्म को 4 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं । इस ऐड को भी शुजीत सरकार ने बनाया था । इसकी शूटिंग के दौरान ही शुजीत बनिता से काफी इंप्रेस हुए थे । यही वजह थी कि उन्होंने वरुण के अपोजिट बनिता को कास्ट किया ।
विज्ञापन
Varun Dhawan October film first day Box office collection
october
इस फिल्म में वरुण डेन का किरदार निभा रहे हैं जो एक होटल में हाउस कीपिंग का काम करता है। वहीं बनिता भी इसी होटल में काम करती हैं और वह स्यूली नाम की लड़की की भूमिका में नजर आएंगी । बता दें कि बनिता अभी 20 साल की हैं और वो वरुण से 10 साल छोटी हैं ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed