चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे की डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की शूटिंग हाल ही में देहरादून में शुरू हुई है। अनन्या पांडे के अलावा फिल्म में टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया भी नजर आने वाली हैं। हाल ही में फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें आई हैं।
अनन्या पांडे की डेब्यू फिल्म की शूटिंग शुरू, सोशल मीडिया पर लीक हुईं सेट की तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस समय अनन्या, तारा और टाइगर देहरादून में शूटिंग कर रहे हैं। सेट की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। एक तस्वीर में तो अनन्या डेनिम जैकेट में नजर आईं। दूसरी फोटो में फिल्म की स्टार कास्ट साथ में बेहद खुश और शूटिंग को एंज्वॉय करते दिख रही है।
A post shared by TEAM ANANYA PANDAY FC 🔵 (@team_ananya_panday) on
A post shared by TEAM ANANYA PANDAY FC 🔵 (@team_ananya_panday) on
इस फिल्म में टाइगर की जोड़ी नई नवेली एक्ट्रेस अनन्या पांडे और तारा सुतारिया के साथ जमेगी। बता दें कि यह साल 2012 में आई करण जौहर की फिल्म का सीक्वल है। फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से वरुण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 6 साल पहले अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।