{"_id":"5ad032164f1c1b483d8b4d96","slug":"sunny-deol-film-bhaiyyaji-superhit-first-poster-out","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"35 साल में पहली बार इस रोल में नजर आएंगे सनी देओल, 'मैडम जी' के साथ फिर मचाएंगे 'गदर' ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
35 साल में पहली बार इस रोल में नजर आएंगे सनी देओल, 'मैडम जी' के साथ फिर मचाएंगे 'गदर'
Fri, 13 Apr 2018 11:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' की शूटिंग पूरी करने के बाद एक्टर सनी देओल पर्दे पर अब डबल रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म भैयाजी सुपरहिट में वे डबल रोल में दिखाई देंगे। हाल ही में उनकी फिल्म का पहला पोस्टर सामने आया है। पोस्टर में एक साथ कई स्टार्स दिख रहे हैं।
2 of 5
सनी देओल
‘भैयाजी सुपरस्टार’ में सनी की को-स्टार हैं प्रीति जिंटा और अमीषा पटेल। प्रीति जिंटा की इस फिल्म के साथ तकरीबन 4 साल बाद बॉलीवुड में वापसी हो रही है। वहीं अमीषा पटेल भी 5 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर सनी देओल के साथ दिखाई देंगी। आपको बता दें कि अमीषा पटेल सनी देओल के साथ फिल्म 'गदर' में साथ नजर आई थीं। इनके अलावा फिल्म में खास किरदार में नजर आने वाले हैं अरशद वारसी और श्रयस तलपड़े।
3 of 5
स्टिल
- फोटो : T Series
फिल्म उत्तर प्रदेश के माफिया पर आधारित है। इस फिल्म में प्रीति जिंटा सनी की पत्नी का किरदार निभा कर रही हैं। इसमें दिखाया गया है कि उनका संघर्ष जब बॉलीवुड के कलाकारों से होता है तो किस प्रकार कॉमेडी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sunny Deol
इस फिल्म को लेकर सनी देओल ने कहा, 'फिल्म में मैं पहली बार डबल रोल करने जा रहा हूं, जिसे लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। साथ ही फिल्म का विषय भी नया है, जिसे मैंने अभी तक नहीं किया है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही फिर से शुरू होगी।'
विज्ञापन
5 of 5
sunny deol
ये एक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म को डायरेक्ट किया है नीरज पाठक ने जबकि प्रोड्यूसर हैं चिराग महेंद्रा धारीवालंद। फिल्म में सनी देओल पहली बार डबल रोल निभाने जा रहे हैं। इस फिल्म को 14 सितंबर को रिलीज किया जाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।