फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cirkus: रोहित बोले, गोविंदा को कामयाबी का पूरा हक नहीं मिला, ‘सर्कस’ की स्पेशल स्क्रीनिंग की तैयारियां शुरू

Wed, 21 Dec 2022 02:57 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Wed, 21 Dec 2022 02:57 PM IST
विज्ञापन
rohit shetty talked about govinda struggle cirkus special screening ranveer singh Jacqueline Fernandez film
सर्कस - फोटो : सोशल मीडिया

साल बीतने को है और हिंदी सिनेमा को अब भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देने वाली एक और फिल्म का इंतजार अब भी बाकी है। रिलीज से पहले सितारों के साथ देश भर में शहर शहर घूमने की परिपाटी पर निर्माता निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनी अगली फिल्म ‘सर्कस’ से विराम लगाया है। वह फिल्म के कलाकारों के साथ टेलीविजन शोज पर खूब जा रहे हैं। और, एक दो कार्यक्रमों में भी हिस्सा ले रहे हैं लेकिन फिल्म ‘सर्कस’ साल की पहली फिल्म होने जा रही है जिसके सितारों ने फिल्म की रिलीज से पहले मीडिया से बात नहीं की। हां, इन सबको परिवार के साथ गुरुवार को मुंबई में रिलीज से एक दिन पहले फिल्म देखने का न्यौता जरूर मिला है। इस बीच रोहित ने एक कार्यक्रम में सुपरस्टार गोविंदा को लेकर भी अपने मन की बात कही है।

rohit shetty talked about govinda struggle cirkus special screening ranveer singh Jacqueline Fernandez film
सर्कस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विलियम शेक्सपीयर के नाटक ‘कॉमेडी ऑफ एरर्स’ से प्रेरित निर्माता निर्देशक रोहित शेट्टी की नई फिल्म ‘सर्कस’ में सितारों की पूरी बारात है। रणवीर सिंह और वरुण शर्मा इसी नाटक पर बनी गुलजार की फिल्म ‘अंगूर’ की तरह ही डबल रोल में हैं। इनके साथ पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज, टीकू तलसानिया, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा और व्रजेश हीरजी जैसे कलाकार भी हैं। दीपिका पादुकोण और अजय देवगन के फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस बताए जा रहे हैं। फिल्म अपने ट्रेलर और गाने की रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में है। इसके हीरो रणवीर सिंह के लिए ये उनके करियर की बेहद अहम फिल्म इसलिए मानी जा रही है क्योंकि उनकी पिछली दो फिल्में ‘83’ और ‘जयेशभाई जोरदार’ बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रहीं।

Samantha: बीमारी के कारण फिल्म 'सिटाडेल' से बाहर हुईं सामंथा! जानें अभिनेत्री से जुड़ा हेल्थ अपडेट

rohit shetty talked about govinda struggle cirkus special screening ranveer singh Jacqueline Fernandez film
सर्कस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

करीब सौ करोड़ रुपये की लागत से बनी और रिलीज हो रही फिल्म ‘सर्कस’ को लेकर दर्शकों में भी खासा उत्साह है। पूरे साल एक दमदार कॉमेडी फिल्म की तलाश में रहे दर्शकों की हंसी का कोटा इस फिल्म से पूरा हो सकता है हालांकि फिल्म के संवाद लेखकों में फरहाद सामजी का नाम देखकर लोग थोड़ा आशंकित भी हैं। फिल्म ‘बच्चन पांडे’ में चली उनकी लेखनी लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आई थी। यूनुस सजावल की लिखी पटकथा वाली फिल्म ‘सर्कस’ में फरहाद के अलावा संजिद बेदरे और विधि घोड़गांवकर ने भी सहयोग किया है।

Tamanaah Bhatia: 15 साल की उम्र में ही कर ली थी कामयाबी की 'तमन्ना' , आज करोड़ों की मालकिन

विज्ञापन
विज्ञापन
rohit shetty talked about govinda struggle cirkus special screening ranveer singh Jacqueline Fernandez film
सर्कस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्देशक रोहित शेट्टी की रणवीर सिंह के साथ ये ‘सिम्बा’ और ‘सूर्यवंशी’ के बाद तीसरी फिल्म है। दोनों इसके अलावा एक विज्ञापन फिल्म में भी साथ काम कर चुके हैं। रोहित शेट्टी को रणवीर सिंह की ऊर्जा पर पूरा भरोसा है और अक्सर वे रणवीर की बातें करते करते गोविंदा तक पहुंच जाते हैं। एक कार्यक्रम के दौरान रोहित ने माना कि फिल्म अभिनेता गोविंदा को उनके सुनहरे दौर में वैसी शोहरत नहीं मिल पाई जिसके वह हकदार थे। निर्देशक डेविड धवन और गोविंदा की जोड़ी की लगातार हिट फिल्मों की चर्चा करते हुए रोहित ने कहा कि उन दिनों सोशल मीडिया का जमाना नहीं था फिर भी इस जोड़ी ने एक दशक तक दर्शकों को लगातार हिट फिल्मों से खूब हंसाया।

Anand (Milind) Exclusive: मंसूर खान नहीं इस निर्देशक ने बदल दी जिंदगी, जन्मदिन पर आनंद ने सुनाई राम कहानी

विज्ञापन
rohit shetty talked about govinda struggle cirkus special screening ranveer singh Jacqueline Fernandez film
सर्कस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बड़े परदे से लेकर छोटे परदे और ओटीटी तक समान रूप से सक्रिय रोहित शेट्टी इन दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय के साथ एक वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ का भी निर्माण कर रहे हैं। रोहित शेट्टी के पुलिस यूनिवर्स की ये कहानी ‘सिंघम 3’ से पहले घटती है। माना जा रहा है कि रोहित अपने पुलिस यूनिवर्स में शिल्पा शेट्टी के अलावा एक और महिला पुलिस अफसर की एंट्री कराने वाले हैं और फिल्म ‘सिंघम 3’ में ये किरदार दीपिका पादुकोण करती नजर आ सकती हैं।

RRR: अवॉर्ड की बारिश के बाद RRR को एक और सफलता, 50 बेस्ट फिल्मों की लिस्ट में टॉम क्रूज को भी पछाड़ा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed