फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cirkus Motion Poster: 'सर्कस' का मोशन पोस्टर रिलीज, रणवीर से जैकलीन तक, कलाकारों के हाव भाव देखकर आ जाएगी हंसी

Fri, 25 Nov 2022 02:06 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 25 Nov 2022 02:06 PM IST
विज्ञापन
Rohit Shetty upcoming comedy drama Cirkus motion poster out film will release on 23 December 2022
सर्कस का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज - फोटो : insta

बॉलीवुड के पॉपुलर निर्देशकों में शुमार रोहित शेट्टी धमाकेदार एक्शन फिल्मों के साथ ही जबरदस्त कॉमेडी ड्रामा मूवीज बनाने के लिए भी जाने जाते हैं। गोलमाल सीरीज  जैसी डबल कॉमेडी डोज फिल्में देने के बाद अब रोहित शेट्टी अपनी आगामी 'सर्कस' से एक बार फिर से दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। अब उन्होंने अपनी इस फिल्म का मोशन पोस्टर भी रिलीज कर दिया है। जिसमें कलाकारों के चेहरे पर बने हाव भाव देखने से ही पता चल रहा है कि यह फिल्म भी लोगों को खूब हंसाने वाली है।


 

Malaika Arora: चलती ट्रेन पर 'छैंया छैंया' शूट करना नहीं था आसान, मलाइका की इस बात से डरे हुए थे शाहरुख खान

Rohit Shetty upcoming comedy drama Cirkus motion poster out film will release on 23 December 2022
सर्कस का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज - फोटो : insta

रोहित शेट्टी ने 'सर्कस' का जो मोशन पोस्टर रिलीज किया है, उसमें रणवीर सिंह से लेकर जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा, मुरली शर्मा, दिग्गज अभिनेत्री सुलभा आर्या समेत फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मजेदार अंदाज में नजर आ रही है। इस पोस्ट को रिलीज करते हुए रोहित शेट्टी ने यह भी बता दिया है कि एक हफ्ते बाद 'सर्कस' का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया जाएगा। फिलहाल आप भी मिलिए रोहित शेट्टी की सर्कस फैमिली से।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

Rohit Shetty upcoming comedy drama Cirkus motion poster out film will release on 23 December 2022
सर्कस मूवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता करें फिल्म 'सर्कस' की तो इसकी कहानी 1982 में संजीव कुमार और देवेन वर्मा की फिल्म 'अंगूर' से ली गई है।  जो कि शेक्सपियर के नाटक 'द कॉमेडी ऑफ एरर्स' पर आधारित है। 'सर्कस' में दीपिका पादुकोण और अजय देवगन भी गेस्ट अपीरियंस में रहेंगे।
 

Anushka-Virat: बेहद आलीशान है अनुष्का-विराट का 13 करोड़ वाला बंगला, इस सितारे की एक्स वाइफ ने किया डिजाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Shetty upcoming comedy drama Cirkus motion poster out film will release on 23 December 2022
रोहित शेट्टी की सर्कस - फोटो : insta

फिल्म सर्कस एक पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है। मेकर्स ने इसे क्रिसमस की छुट्टियों के मौके पर रिलीज करने का फैसला किया है। यह फिल्म क्रिसमस के दो दिन पहले यानी 23 दिसंबर 2022 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सबसे दिलचस्प बात यह है कि रणवीर सिंह और वरुण शर्मा दोनों ही डबल रोल में दिखाई देंगे। 
 

Kichcha Sudeepa: गौशालाओं की मदद के लिए सामने आए किच्चा सुदीप, गोद लीं 31 गाय, यूजर्स बोले- दिल जीत लिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed