रोहमन शॉल पेशे से एक मॉडल हैं। वह अब तक कई फैशन शो में मशहूर डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक कर चुके हैं। हालांकि देशभर में उन्हें तब पहचाना जाने लगा जब उनका नाम बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के साथ जुड़ा। आज उनके बर्थडे पर आइए आपको रोहमन की लव स्टोरी से जुड़ी दिलचस्प बात बताते हैं।
Rohman Shawl: एक मैसेज से शुरू हुई थी रोहमन-सुष्मिता की लव स्टोरी, बेहद दिलचस्प है किस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहमन का जन्म साल 1991 में उत्तर प्रदेश के नोएडा में हुआ था। शुरुआती पढ़ाई लिखाई उन्होंने यहीं से की। रोहमन बचपन से ही बाकी बच्चों से कुछ अलग करना चाहते थे। यही वजह थी कि कम उम्र से ही उनकी दिलचस्पी फैशन इंडस्ट्री में होने लगी। जिसके बाद अपने सपनों को पूरा करने के लिए उन्होंने मुंबई की तरह रुख कर लिया। मायानगरी में पहुंचने के बाद अच्छे फिजीक और लुक की वजह से उन्हे मॉडलिंग का काम मिलने लगा।
Ratna Pathak: नसीरुद्दीन शाह के बयानों से दहशत में रत्ना पाठक, बोलीं- डर लगता है कोई घर पर पत्थर न फेंक दे
साल 2018 में रोहमन उस समय सुर्खियों में आ गए जब उनका नाम सुष्मिता सेन के साथ जुड़ा। दोनों की लव स्टोरी का किस्सा भी बड़ा ही दिलचस्प है। दरअसल, रोहमन शॉल भी लाखों लोगों की तरह ही सुष्मिता सेन के फैन थे। वह भी आम लोगों की तरह उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज किया करते थे। वहीं, सुष्मिता फैंस के पर्सनल मैसेज कभी नहीं पढ़ती थीं। हालांकि गलती से एक बार सुष्मिता से रोहमन का मैसेज खुल गया। सुष्मिता ने उनका मैजेस पढ़कर उन्हें रिप्लाई कर दिया। जिसके बाद रोहमन ने उन्हें मैसेज किया कि उनके रिप्लाई ने उनका दिन बना दिया। उन्होंने मैसेज में सुष्मिता को बताया कि वह खुशी के मारे उछल रहे हैं।
Chiranjeevi: बहू उपासना की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर ऐसा था चिरंजीवी का रिएक्शन, बोले, मेरे लिए सबसे...
रोहमन की बातें सुष्मिता को काफी दिलचस्प लगीं और दोनों की बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। इसके बाद एक बार रोहमन ने सुष्मिता सेन को फुटबॉल मैच देखने के लिए बुलाया। रोहमन के कहने पर सुष्मिता गईं और दोनों की मुलाकात हुई। यहां सुष्मिता को रोहमन इतने अच्छे लगे कि उम्र की परवाह किए बिना वह खुद से 15 साल छोटे शख्स को दिल दे बैठीं। हालांकि लंबे समय तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद अब दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। सुष्मिता और रोहमन की राहें भले ही जुदा हो गई हों, लेकिन दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता अभी भी कायम है। आज भी कई मौकों पर दोनों साथ नजर आ जाते हैं।
Jeremy Renner Health: सर्जरी के बाद जेरेमी रेनर की स्थिति गंभीर, अनिल कपूर ने ट्वीट कर मांगी दुआ