फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिस यूनिवर्स बनें सुष्मिता सेन को हुए 26 साल, ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने बधाई देते हुए कहा- 'जान मुझे तुम पर गर्व है..'

Thu, 21 May 2020 12:14 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 21 May 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
rohman shawl wish Sushmita Sen for win Miss Universe to complete 26 years
सुष्मिता सेन, रोहमन शॉल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सुष्मिता सेन के लिए 21 मई का दिन बेहद खास होता है। इस दिन उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन करते हुए मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। उन्होंने यह खिताब साल 1994 में जीता था। इस खिताब को हासिल किए हुए सुष्मिता सेन को आज 26 साल हो चुके हैं। वह मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं।

rohman shawl wish Sushmita Sen for win Miss Universe to complete 26 years
सुष्मिता सेन - फोटो : फाइल फोटो

26 साल पहले मिस यूनिवर्स बनने पर आज सुष्मिता सेन के फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं, लेकिन इस बीच जिसकी बधाई की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वह उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल हैं। रोहमन शॉल ने सुष्मिता सेन को 26 साल पहले मिस यूनिवर्स का ताज जीतने पर बेहद खास और रोमांटिक अंदाज में बधाई दी है जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। 

rohman shawl wish Sushmita Sen for win Miss Universe to complete 26 years
सुष्मिता सेन - फोटो : फाइल फोटो

रोहमन शॉल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर सुष्मिता सेन की थोब्रैक तस्वीर साझा की हैं। अभिनेत्री की ये तस्वीर उनके मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के समय की हैं। इस तस्वीर में सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स का ताज पहने हुई दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीरों को साझा करते हुए रोहमन शॉल ने उन्हें जान कहते हुए इस खास दिन के लिए बधाई दी है। साथ ही उन्होंने सुष्मिता सेन के लिए अपने पोस्ट में लिखा कि उन्हें उनपर गर्व है। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

26 years My Jaaan 😍😍💃🏻💃🏻 . . . How proud you made all of Us & still continue to do so !!❤️❤️❤️❤️ . . #Mine ❤️ I love you @sushmitasen47 #bestmissuniverseever #amazingwoman #love #India #proudbf #indiasfirst

A post shared by rohman shawl (@rohmanshawl) on

विज्ञापन
विज्ञापन
rohman shawl wish Sushmita Sen for win Miss Universe to complete 26 years
रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

रोहमन शॉल ने अपने पोस्ट में लिखा, '26 साल हो गए जान.... तुमने हम सबको बहुत गर्व महसूस करवाया और अब तक करवा रही हो, मैं तुमसे प्यार करता हूं सुष्मिता सेन'। सुष्मिता सेन के लिए रोहमन शॉल का लिखा यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस उनके इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

विज्ञापन
rohman shawl wish Sushmita Sen for win Miss Universe to complete 26 years
सुष्मिता सेन, रोहमन शॉल - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि सुष्मिता सेन लंबे समय से रोहमन शॉल को डेट करने की वजह से सुर्खियों में हैं। यह दोनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अपने फैंस के लिए तस्वीरें-वीडियो भी साझा करते रहते हैं। सुष्मिता और रोहमन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहती हैं।

पढ़ें: लॉकडाउन के बीच सुष्मिता सेन ने लोगों को बताई अपनी 'लव स्टोरी', वीडियो हो रहा वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed