पूरे हफ्ते अपने घरों से दूर ऑफिस में सारा समय बिताने वाले लोग हमेशा वीकएंड पर फ्री रहकर अपने परिवार के साथ रहना पसंद करते हैं। खासकर, बड़े शहरों में वीकएंड के दिन लोग अपने घर में रहना पसंद करते हैं। ऐसे में अक्सर अपने वीकएंड को खास बनाने के लिए सभी परिवार घर पर तरह-तरह के प्लान बनाते हैं। गेम्स खेलने से लेकर रात में अच्छी फिल्म देखने तक लोग हमेशा ही मनोरंजन के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। ऐसे में वीकएंड के मौके पर आज हमने सिनेप्रेमियों के लिए कुछ बेहतरीन रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट तैयार की है, जो आपका भरपूर मनोरंजन करेंगी। चलिए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में..
OTT: वीकएंड पर अपने परिवार के साथ देखें ये फिल्में, रोमांस और कॉमेडी का मिलेगा फुल डोज
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म डीडीएलजे यानी 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' एक ऐसी फिल्म ह', जिसे हर कोई देखना पसंद करता है। काजोल और शाहरुख खान की बेहतरीन जोड़ी की यह रोमांटिक फिल्म लोगों के दिलों में आज भी अपनी एक अलग जगह रखती है। चुलबुले राज और स्ट्रेट फॉरवर्ड सिमरन का प्यार आज भी कई कपल्स के लिए प्रेरणा है। गानों से लेकर फिल्म में की गई कॉमेडी तक एक खुशनुमा शाम को हसीन पल में तब्दील करने के लिए बेस्ट है। यह फिल्म आप 'अमेजन प्राइम वीडियो' पर देख सकते हैं।
रब ने बना दी जोड़ी
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' ने सभी का मनोरंजन किया था। अपने प्यार को पाने के लिए शाहरुख रूप बदलकर अनुष्का का दिल जीतने की कोशिश करते हैं। अनुष्का का प्यार पाने के लिए शाहरुख को बहुत पापड़ बेलने पड़ते हैं। 'रब ने बना दी जोड़ी' कॉमेडी और रोमांस का फूल पैकेज है। यह फिल्म आप 'अमेजन प्राइम वीडियो' पर देख सकते हैं।
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स
कंगना रणौत और आर माधवन की फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के बारे में भला किसे नहीं पता होगा। इस फिल्म में दर्शकों को कॉमेडी के साथ-साथ रोमांस का भी पूरा पैकेज देखने को मिला था। कंगना रणौत और आर.माधवन की अदाकारी से सजी यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी और अपने समय की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक बन गई थी। फिल्म में कंगना द्वारा बोली गई हरियाणवी बोली को जिस तरह से पेश किया गया है उसे देखकर लोग काफी खुश होंगे। यह फिल्म 'जियो सिनेमा' पर देखी जा सकती है।
दिल धड़कने दो
साल 2015 में रिलीज हुई मल्टी स्टारर फिल्म 'दिल धड़कने दो' एक ऐसी रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जो आजकल के परिवारों की कहानी को दिखाती है। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में परिवारों के उलझते रिश्तों के बीच कैसे नई लव स्टोरीज पनपती हैं, वो देखना बहुत ही कमाल का लगता है। फिल्म में फरहान अख्तर, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, अनिल कपूर जैसे बड़े नाम प्रमुख भूमिका में हैं। प्रियंका संग फरहान और रणवीर के साथ अनुष्का की जोड़ी बेहतरीन लगी है। यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा सकती है।