फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ronit Roy: जेब में छह रुपये लिए एक्टर बनने मुंबई आए थे रोनित रॉय, इस सीरियल से हर घर में बनाई पहचान

Tue, 11 Oct 2022 06:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 11 Oct 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Ronit Roy Birthday know untold facts about actor
रोनित रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

रोनित रॉय टीवी इंडस्ट्री का एक मशहूर चेहरा हैं। हालांकि अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत उन्होंने फिल्मों से की थी। रोनित हर साल 11 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। इस बार एक्टर अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी अहम बातें...


Amitabh Bachchan: विज्ञापनों को लेकर विवादों में भी रह चुके हैं अमिताभ, फैंस की नाराजगी के बाद बदला था फैसला

Ronit Roy Birthday know untold facts about actor
रोनित रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

रोनित एक बंगाली परिवार से ताल्लुक रखते हैं। शुरुआती शिक्षा के बाद उन्होंने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया, लेकिन उनका मन हर समय एक्टिंग में ही लगा रहता था। ऐसे में अपने सपने को हकीकत में बदलने के लिए वह सब कुछ छोड़कर मुंबई चले आए। जिस समय उन्होंने मायानगरी में कदम रखा उस समय उनके जेब में महज छह रुपये ही थे। बताया जाता है कि बॉलीवुड के शोमैन सुभाष घई ने उस समय उन्हें पनाह दी थी और कहा था कि फिल्मों में सफलता पाने के लिए उन्हें जमकर संघर्ष करना पड़ेगा। 
PS-1 Box Office Collection Day 11: हफ्ते के पहले दिन फिर गिरा फिल्म का कारोबार, सोमवार को हुई महज इतनी कमाई

Ronit Roy Birthday know untold facts about actor
रोनित रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

शुरुआती समय में मुंबई जैसे महंगे शहर में गुजारा करने के लिए उन्होंने कई तरह के काम किए। होटल में साफ-सफाई से लेकर उन्हें बर्तन तक धोने पड़े। इस दौरान उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें पहली फिल्म 'जान तेरे नाम' मिल गई। फिल्म के गाने काफी मशहूर हुए लेकिन फिल्म न चल सकी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। 
Amitabh Bachchan: 90 के दशक में नए कलाकारों के साथ खूब जमी बिग बी की जोड़ी, इन फिल्मों से किया मनोरंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Ronit Roy Birthday know untold facts about actor
रोनित रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में करियर न बना पाने के बाद उन्होंने छोटे पर्दे की तरफ रुख किया और यहां उनकी किस्मत चमक उठी। एक्टर को एकता कपूर का साथ मिला और उनके करियर की गाड़ी चल पड़ी। मशहूर टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' में मिस्टर बजाज का किरदार निभाकर वह घर-घर में फेमस हो गए। इसके बाद वह क्योंकि सास भी कभी बहू थी समेत कई टीवी शोज में नजर आए। सीरियल में मिली सफलता के बाद एक्टर ने फिर बड़े पर्दे का रुख किया। दूसरी पारी में वह उड़ान', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'शूटआउट एट वडाला', '2 स्टेट्स', 'मुन्ना माइकल', 'अगली' और 'बॉस' जैसी फिल्मों में अब तक नजर चुके हैं।
Amitabh Bachchan: द लिविंग लेजेंड को हॉलीवुड में देख निराश हुए थे दर्शक, चंद सेकंड के रोल पर उठाए थे कई सवाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed