{"_id":"5fbe04088ebc3e9c055bd8a5","slug":"roopa-ganguly-birthday-special-here-know-story-about-mahabharat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Roopa Ganguly Birthday: ‘महाभारत’ में इस सीन को करते हुए रो पड़ी थीं रूपा गांगुली, नहीं लिया था एक भी रीटेक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Roopa Ganguly Birthday: ‘महाभारत’ में इस सीन को करते हुए रो पड़ी थीं रूपा गांगुली, नहीं लिया था एक भी रीटेक
लॉकडाउन में जब टीवी सीरियल की शूटिंग बंद थी तो दूरदर्शन पर रामायण का प्रसारण फिर से किया गया। दर्शकों की मांग को देखते हुए बीआर चोपड़ा की महाभारत का प्रसारण भी हुआ। इन शोज की वजह से दूरदर्शन की टीआरपी में भी बढ़ोत्तरी हुई। महाभारत में द्रौपदी का किरदार अभिनेत्री रूपा गांगुली ने निभाया था।
2 of 5
रूपा गांगुली
- फोटो : सीरियल
1988 में प्रसारित बीआर चोपड़ा की महाभारत में द्रौपदी का किरदार कर रूपा गांगुली घर घर मशहूर हो गईं थीं। इस किरदार में उनकी दमदार परफॉर्मेंस दिखी। रूपा गांगुली का जन्म 25 नवंबर 1966 को हुआ। अभिनेत्री होने के साथ साथ वे एक गायिका भी हैं। उनके जन्मदिन पर बताते हैं महाभारत के एक सीन से जुड़ा किस्सा।
3 of 5
रूपा गांगुली
- फोटो : ANI
महाभारत में एक सीन करने के बाद रूपा गांगुली फूट फूटकर रो पड़ी थीं। ये सीन था द्रौपदी का चीरहरण। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूपा गांगुली ने अपने अभिनय से द्रौपदी के चीरहरण का सीक्वेंस इतने दमदार तरीके से निभाया था कि अभिनेत्री असल जिंदगी में रोने लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रूपा गांगुली
- फोटो : फाइल
रूपा सेट पर इतना रोने लगी थीं कि मेकर्स और उनके सह कलाकार काफी समय तक उन्हें चुप कराते रहे। अभिनेत्री के तौर पर रूपा ने इस सीन को इतने बेहतरीन तरीके से निभाया कि एक बार में ही शूट हो गया था और उन्होंने कोई रीटेक नहीं लिया था। बता दें कि पहले द्रौपदी का किरदार जूही चावला को ऑफर हुआ था।
विज्ञापन
5 of 5
जूही चावला
- फोटो : फाइल
द्रौपदी के किरदार का शूट शुरू होने से तीन महीने पहले जूही चावला की फिल्म रिलीज हुई थी कयामत से कयामत तक, लेकिन वह द्रौपदी के लिए एग्रीमेंट साइन कर चुकी थीं। इसके बाद जूही ने चोपड़ा जी से निवेदन किया था कि वे अभी फिल्मों के लिए काम करना चाहती हैं। जिसके बाद बीआर चोपड़ा ने एग्रीमेंट कैंसिल कर दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।