तेलुगू सुपरस्टार राम चरण के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। लंबे समय से चर्चा में रही उनकी फिल्म 'आरसी 16' अब ठंडे बस्ते में चली गई है। फिल्म का निर्देशन 'जर्सी' बना चुके डायरेक्टर गौतम तिन्नानुरी करने वाले थे। फैंस के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं है। इस बात को खुद राम चरण के पीआर के तरफ से भी कंफर्म किया गया है। यह फिल्म क्यों बंद कर दी गई है फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।
Ram Charan: साउथ सुपरस्टार राम चरण के फैंस के लिए बुरी खबर, इस मेगा बजट की फिल्म पर लगा ताला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवा चैरी नाम के ट्विटर हैंडल ने इस बात की जानकारी देते हुए लिखा, 'राम चरण गारु की फिल्म आरसी 16 जो गौतम के साथ बन रही थी वह फिलहाल बंद हो गई है। उम्मीद है कि आने वाले समय में फिर कभी इस पर काम शुरू हो।' इसके साथ ही उन्होंने आगे बताया कि जल्द ही राम चरण की अगली फिल्म की घोषणा की जाएगी। बता दें कि इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म को करीब 200 करोड़ के बजट में बनाने की तैयारी चल रही थी।
Our MegaPowerStar @AlwaysRamCharan garu's next project #RC16 vth gowtam is not happening as previously announced, hope & wish it to happen at later point of time!#RamCharan garu's new project announcement vl b Unveiling officially verysoon,whatever the combo is, it vl be lit💥
Photos of the day: समंदर किनारे पूजा की दिलकश अदाएं और परिणीति का बोल्ड अंदाज, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट
बता दें कि बीते साल राम चरण ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म की जानकारी देते हुए गौतम की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने हाथ से लिखा एक नोट पोस्ट किया था। जिसमें जर्सी के डारेक्टर की खूब तारीफ की गई थी। गौरतलब है कि राम चरण फिलहाल अपने आगामी प्रोजेक्ट पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
Bigg Boss: बिग बॉस के इन कंटेस्टेंट्स ने अपने को-स्टार्स पर लगाए थे गंभीर आरोप, नेशनल टीवी पर खोली थी पोल
Bhediya: 'भेड़िया' की एक लाइन सुनते ही वरुण धवन ने फिल्म के लिए भर दी थी हामी, एक्टर ने किया दिलचस्प खुलासा