फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Naatu Naatu: 'नाटू नाटू' में जिस सस्पेंडर को पहनकर राम चरण-Jr Ntr ने मचाया धमाल, दिलचस्प है उसके पीछे की कहानी

Fri, 13 Jan 2023 06:36 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 13 Jan 2023 06:36 PM IST
विज्ञापन
RRR film naatu naatu wins golden globes 2023 know the history of ram charan and junior ntr clothes in song
आरआरआर कलेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया

एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर पिछले साल मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी। फैंस को भी ये फिल्म बहुत पसंद आई थी। पिछले साल आरआरआर ने अपने नाम एक-दो नहीं बल्कि कई अवॉर्ड किए हैं। वहीं हाल ही में आयेजित हुए 80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में इस फिल्म के गाने नाटू नाटू को बेस्ट ओरिजनल गाने का खिताब मिला है। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आरआरआर के इस गाने में साउथ के दो सुपर स्टार जूनियर एनटीआर और रामचरण तेजा हैं। अवॉर्ड मिलने के बाद से तो राजामौली, रामचरण और जूनियर एनटीआर की खुशी का ठिकाना नहीं है।

RRR film naatu naatu wins golden globes 2023 know the history of ram charan and junior ntr clothes in song
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

नाटू नाटू गाने में दोनों सुपरस्टार ने बेहतरीन डांस किया है। लोगों को उनके डांस स्टेप जितने पसंद आए थे, उतनी ही चर्चा उनकी ड्रेस की भी रही है। दरअसल इस गाने में दोनों ही सुपरस्टार अपने ट्राउजर में लगे बेल्ट (सस्पेंडर्स) को प्रॉप की तरह इस्तेमाल करते हुए नाचते दिख रहे हैं। इसी को लेकर चर्चा हो रही है। इस गाने में राम चरण और जूनियर एनटीआर ने जो ड्रेस पहनी है, उसका इतिहास काफी पुराना है।

RRR film naatu naatu wins golden globes 2023 know the history of ram charan and junior ntr clothes in song
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि ये तो और भी हैरान करने वाली बात है कि जिस दौर को दिखाते हुए यह फिल्म बनाई गई है, उस दौरान इस तरह की बेल्ट को पहनकर डांस करना लोगों को विरोध करने वाला माना जाता था। काफी लंबे समय तक सस्पेंडर्स पुरुषों के कपड़ों का हिस्सा होता था। लेकिन फिर कमर में पहनी जाने वाली नए तरीके की बेल्ट बाजार में आ गई तो इसका चलन खत्म सा हो गया। पुराने जमाने में ये पैंट के अंदर की तरफ होते थे और इनको कोट या जैकेट के जरिए ढक दिया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
RRR film naatu naatu wins golden globes 2023 know the history of ram charan and junior ntr clothes in song
आरआरआर कलेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद 1800 के दशक की शुरुआत में हाई वेस्ट पैंट लोकप्रिय होने लगी। इस पैंट को पहनने के बाद जब लोग सांस लेते थे तो यह आसानी से नीचे गिर जाता थी। उस वक्त लोगों को एक ऐसी चीज की जरूरत थी जो पैंट को कमर से जोड़े रख सके। तब लोगों ने सस्पेंडर को पहनना शुरू किया और यह एक बार फिर लोकप्रिय होने लगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed