फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RRR In Japan: 'वंदे मातरम' के नारो से गूंजा जापान, जूनियर एनटीआर को देख भावुक हुए फैंस

Sat, 22 Oct 2022 05:41 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 22 Oct 2022 05:41 PM IST
विज्ञापन
RRR In Japan: Jr ntr Female Fans starts crying on special screening of s s rajamouli film staring Ram Charan
जूनियर एनटीआर - फोटो : social media

साउथ की इस साल रिलीज हुई धमाकेदार फिल्म 'आरआरआर' को रिलीज हुए और सिनेमाघरों से हटे हुए काफी लंबा समय बीत चुका है। लेकिन एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म आज भी किसी न किसी कारण से चर्चाओं में बनी रहती है। देश-विदेश में कमाई के झंडे गाड़ने वाली 'आरआरआर' जहां कुछ दिनों पहले तक ऑस्कर्स में जाने को लेकर सुर्खियां बटोर रही थी, वहीं अब यह फिल्म एक नए देश में दर्शकों को लुभाने के कारण चर्चा में आ गई है। जी हां, विदेशी सिनेमाघरों में धूम मचाने और ओटीटी पर रिलीज होने के बाद अब यह फिल्म नई सरजमीं पर अपना परचम लहराने के लिए जापान में दस्तक दे चुकी है। इस मौके को और भी खास बनाने के लिए फिल्म की पूरी टीम जापान पहुंची हुई है। ऐसे में रोजाना जापान से उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही कुछ फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में हुआ। 

RRR In Japan: Jr ntr Female Fans starts crying on special screening of s s rajamouli film staring Ram Charan
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिन यानी शुक्रवार को जापान के टोक्यो शहर में एस एस राजामौली निर्देशित ब्लॉकबस्टर फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जहां निर्देशक के साथ-साथ जूनियर एनटीआर और रामचरण भी मौदूज थे। ऐसे में फिल्म की एक खास स्क्रीनिंग के मौके पर जूनियर एनटीआर और रामचरण ने इवेंट पर पहुंचे अपने फैन्स से भी मुलाकात की थी, जिसका नजारा देखने लायक था। दरअसल, सोशल मीडिया पर इस मुलाकात का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जूनियर एनटीआर की फैन फॉलोइंग साफ नजर आ रही है। जहां कुछ फैंस अभिनेता के लिए तमाम तरह के तोहफे लेकर पहुंचे थे, वहीं कुछ ऐसे थे जो सिर्फ अपने पसंदीदा सितारे की एक झलक पाना चाहते थे। इन्हीं में से एक लड़की थी, जो जूनियर एनटीआर को अपनी आंखों के सामने पाकर भावुक हो गई और वीडियो में रोती दिखाई दे रही है। 
आकांक्षा पुरी ने बदली मीका सिंह से शादी की योजना? बोलीं- हमने कभी नहीं कहा कि हमें प्यार है 

RRR In Japan: Jr ntr Female Fans starts crying on special screening of s s rajamouli film staring Ram Charan
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

खास बात यह है कि यह अकेली फैन नहीं थी, वहां मौजूद बहुत से प्रशंसक एनटीआर को देख काफी भावुक नजर आए। अपने लिए वहां मौजूद लोगों के हुजूम को जूनियर एनटीआर ने तसल्ली से ऑटोग्राफ दिए और उनके दिए तोहफे स्वीकार किए। इतना ही नहीं इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर अभिनेताओं की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर जूनियर एनटीआर को 'असली एक्टर' बताया। इतना ही नहीं वहां मौजूद फैंस 'वंदे मातरम' के नारे भी लगा रहे थे। आपको बता दें, 'आरआरआर' जापान में बीते दिन रिलीज हो चुकी है। ऐसे में फिल्म राम चरण यहां पत्नी उपासना के अलावा निर्देशक एसएस राजामौली और अपने को-स्टार जूनियर एनटीआर के साथ पहुंचे हैं। हालांकि इस प्रमोशनल इवेंट में अदाकारा आलिया भट्ट और अजय देवगन ने हिस्सा नहीं लिया है।   
Vidyut Jammwal: अब हॉलीवुड में कमाल दिखाएगी विद्युत जामवाल की 'सनक'! निर्माताओं को विदेश से मिला खास ऑफर

विज्ञापन
विज्ञापन
RRR In Japan: Jr ntr Female Fans starts crying on special screening of s s rajamouli film staring Ram Charan
जापान में बच्चों के साथ राम चरण - फोटो : social media

बीते दिन स्क्रीनिंग से पहले मेगा स्टार रामचरण भी अपनी फिल्म के प्रचार के लिए स्कूली बच्चों से मिलने पहुंचे थे। राम चरण ने फिल्म का प्रचार करते हुए अपनी पत्नी उपासना के साथ टोक्यो में इंडिया इंटरनेशनल स्कूल का दौरा किया। वहां बच्चों ने अपने पसंदीदा स्टार का स्वागत बहुत ही भव्य तरीके से किया।  प्रशंसकों ने उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताया और उन्हें सॉफ्ट टॉय भी दिए जो उनके पालतू कुत्ते राइम से मिलते-जुलते थे।
 RRR In Japan: प्रीमियर से पहले राम चरण ने स्कूली बच्चों के साथ बिताया समय, गर्मजोशी से हुआ अभिनेता का स्वागत

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed