फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vidyut Jammwal: अब हॉलीवुड में कमाल दिखाएगी विद्युत जामवाल की 'सनक'! निर्माताओं को विदेश से मिला खास ऑफर

Sat, 22 Oct 2022 04:34 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 22 Oct 2022 04:34 PM IST
विज्ञापन
Sanak: Vidyut Jammwal fame film Can get a remake in Hollywod as Producers gets offer for selling movie rights
विद्ययुत जामवाल - फोटो : social media

बॉलीवुड के फिटनेस फ्रीक माने जाने वाले अभिनेता विद्युत जामवाल अक्सर अपनी फिल्मों में किए जाने वाले एक्शन सीक्वेंस को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। फिटनेस से उनके लगाव और एक्शन करने में उनके परफेक्शन के कारण अभिनेता को इंडस्ट्री का मार्शल आर्ट एक्सपर्ट भी कहा जाता है। विद्युत जैसे एक्शन सीक्वेंस बॉलीवुड में बहुत ही कम अभिनेता कर पाते हैं, जो अभिनेता के लिए उनके करियर का एक प्लस पॉइंट भी माना जाता है। विद्युत ने अपने अभी तक के करियर में फिल्में चाहे कम की हों, लेकिन जितनी भी की सभी में उनकी एक्टिंग ने जमकर तारीफ बटोरी है। इसी वजह से अक्सर उनके फैंस उन्हें दीवानों की तरह स्क्रीन पर देखना पसंद करते हैं। जहां बीते दिनों उन्होंने अपनी नई फिल्म 'क्रैक' का एलान किया था, वहीं आज खबर आई है कि विद्युत की एक फिल्म का हॉलीवुड में रीमेक बनाने का प्लान किया जा रहा है। जो किसी उपलब्धि से कम नहीं है।

Sanak: Vidyut Jammwal fame film Can get a remake in Hollywod as Producers gets offer for selling movie rights
विद्युत जामवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विद्युत जामवाल के फैंस के लिए यह डबल ट्रीट हो गई है। जहां वे लोग अभिनेता की नई फिल्म के एलान से काफी खुश थे, वहीं समाने आ रही खबर से माहौल और ज्यादा खुशनुमा हो गया है। दरअसल, खबरों के अनुसार विद्युत की पिछले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म 'सनक' के निर्माताओं को हॉलीवुड से एक ऑफर आया है। इस ऑफर में उन्हें हॉलीवुड के निर्माता द्वारा अप्रोच किया गया है, जो एक्शन थ्रिलर फिल्म 'सनक' का रीमेक बनाने का सोच रहे हैं।  
जैकलीन फर्नांडीज की अंतरिम जमानत 10 नवंबर तक बढ़ी, पटियाला हाउस कोर्ट ने दिया फैसला

Sanak: Vidyut Jammwal fame film Can get a remake in Hollywod as Producers gets offer for selling movie rights
सनक - फोटो : अमर उजाला मुंबई

दरअसल, हाल ही में सनक के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह को हॉलीवुड के फिल्म मेकर और प्रोड्यूसर काइलन टायंग ने एक प्रस्ताव भेजा है। इस प्रस्ताव में काइलन ने अमेरिका में 'सनक' का रीमेक बनाने के लिए अपनी दिलचस्पी दिखाते हुए उनसे जानकारी हासिल की है। आपको बता दें काइलन टाइंग हॉलीवुड के एक सफल निर्माता निर्देशक हैं और उन्होंने 'लॉस्ट एंड फाउंड', 'गिगलबट' जैसी कई और फिल्मों का निर्देशन किया है। इस बारे में विपुल शाह ने बात करते हुए कहा, 'मेरे निर्देशक कनिष्क वर्मा को यह मेल और पूछताछ की गई है और उन्होंने इसे मुझे भेज दिया। मैं बहुत उत्साहित हूं। यह मेरे जीवन में एक अमेजिंग कोइंसिडेंस है कि मेरी पहली फिल्म आंखें के लिए भी हॉलीवुड से पूछताछ की गई थी, हालांकि किसी वजह से, यह मुमकिन नहीं हुआ। प्रोडक्शन हाउस के रूप में यह एक अविश्वसनीय सम्मान है। मुझे नहीं पता कि यह अमल में आएगा या नहीं, लेकिन फैक्ट तो यह है कि यह मुझे बनाता है, अगर मैं ऐसा कह सकता हूं , पूरी विनम्रता के साथ, मैं एकमात्र व्यक्ति हूं जिसकी दो फिल्मों के रीमेक के लिए हॉलीवुड द्वारा पूछताछ की गई है और मुझे लगता है कि यह कमाल है।'
अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर की धांसू रील, यूजर्स बोले-लगता है पवन भैया को याद किया जा रहा है!

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanak: Vidyut Jammwal fame film Can get a remake in Hollywod as Producers gets offer for selling movie rights
फिल्म सनक - फोटो : अमर उजाला मुंबई

बता दें कि, विद्युत जामवाल अभिनीत 'सनक' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो 15 अक्तूबर 2021 में 'डिज्नी+हॉटस्टार' पर रिलीज की गई थी। गौरतलब है कि सनक को हिंदी ऑडियंस की ओर से मिक्स रिस्पॉन्स मिला था। लेकिन अगर फिल्म का हॉलीवुड रीमेक बनता है, तो यह न केवल विद्युत के लिए बल्कि पूरे देश के लिए सम्मान की बात होगी। 
Crakk: विद्युत जामवाल की नई फिल्म का हुआ एलान, स्पोर्ट्स ड्रामा में जैकलीन के साथ नजर आएंगे अभिनेता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed