शो 'स्वयंवर- मीका दी वोटी' को खत्म हुए काफी वक्त हो गया। इस शो में मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी को जीवनसाथी के रूप में चुना। दोनों की जोड़ी बनी तो फैंस की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। फैंस अब जल्द से जल्द इस जोड़ी को घर बसाते देखना चाहते हैं। मगर, आकांक्षा की बातों से तो ऐसा लग रहा है कि हाल-फिलहाल में फैंस की यह हसरत पूरी होने में अभी काफी समय लगने वाला है। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान आकांक्षा ने मीका सिंह के साथ शादी की बात पर काफी दिलचस्प जवाब दिए हैं।
Mika Singh: टल गई आकांक्षा पुरी और मीका सिंह की शादी! प्यार और रोमांस से भी किया इनकार?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिलहाल काम को प्राथमिकता
'मीका दी वोटी' देखने के बाद हर किसी को दोनों की शादी का इंतजार है। लेकिन, रिपोर्ट्स की मानें तो आकांक्षा पुरी और मीका अभी शादी करने के मूड में नहीं हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान आकांक्षा पुरी ने कहा कि स्वयंवर के बाद मीका और उनके बीच कुछ नहीं बदला है, सब पहले जैसा ही है। दोनों अभी भी अच्छे दोस्त ही हैं। हालांकि, शादी के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह और मीका अभी काम करने में व्यस्त हैं। एक मीडिया बातचीत के दौरान आकांक्षा ने कहा, 'स्वयंवर एक साथी चुनने के लिए किया गया था। हम एक-दूसरे को लगभग एक दशक से जानते हैं, इसलिए हमने शो में एक साथ आगे बढ़ने का फैसला किया। हमने कभी यह नहीं कहा कि हमें प्यार है या रोमांटिक होकर भी नहीं दिखाया।'
Salman Khan Health Update: सलमान खान की हेल्थ को लेकर सामने आई जानकारी, इस दिन से शूट पर लौटेंगे भाईजान
'कुछ नहीं बदला'
बातचीत में आकांक्षा ने कहा, 'हम इस बात को लेकर स्पष्ट थे कि हम एक ऐसे जीवनसाथी की तलाश में हैं, जो हमारा दोस्त रहा हो। शो खत्म होने के बाद अभी हमारे बीच कुछ नहीं बदला है। हम वैसे ही दोस्त हैं, जैसे पहले थे। हम एक-दूसरे की परवाह करते हैं। सम्मान करते हैं। हम दोनों ने अपनी-अपनी जिंदगी में कई बुरी चीजें देखीं हैं, इसलिए हम धीमे चल रहे हैं।' इसके अलावा आकांक्षा ने यह भी कहा कि वह और मीका अपने काम में बिजी चल रहे हैं। उनके कुछ वर्क कमिटमेंट्स हैं। इसलिए वह अभी शादी के बारे में नहीं सोच सकती हैं।
Raju Srivastav: राजू श्रीवास्तव की पत्नी ने साझा किया कॉमेडियन का गाना गाते हुए वीडियो, भावुक हुए फैंस
रोमांस को लेकर कही यह बात
आपको बता दें कि इस स्वयंवर शो को खत्म हुए तीन महीने से ज्यादा हो चुके हैं। लेकिन, अभी तक आकांक्षा पुरी या मीका सिंह शादी को लेकर स्पष्ट नहीं है। अभी आकांक्षा पुरी, मीका के साथ अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम दे रही हैं। पर इससे पहले उन्होंने कहा था कि वो अभी डेटिंग को एंजॉय कर रही हैं, इसलिए उन्हें शादी को लेकर नहीं सोचना है। आकांक्षा पुरी ने यह भी कहा था कि अभी वह और मीका रोमांटिक नहीं हुए। दोनों कब शादी करते हैं, यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन फिलहाल यह तो साफ है कि अभी इस जोड़ी की शादी के लिए फैंस को इंतजार करना पड़ सकता है।
Akshra Singh: पवन सिंह के गाने पर अक्षरा ने बनाई रील, यूजर्स बोले- 'भैया को याद किया जा रहा है?'