सब्सक्राइब करें

RRR: कौन हैं आरआरआर के विलेन रे स्टीवेन्सन? इससे पहले 'थॉर' में दिखा चुके हैं दम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Sun, 27 Mar 2022 01:41 PM IST
विज्ञापन
RRR Villain Hollywood Actor Ray Stevenson Know All About
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आरआरआर' 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि रिलीज होने के बाद इस फिल्म को काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म में राम चरण, आलिया भट्ट, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन जैसी मजबूत स्टारकास्ट है। फिल्म के इन किरदारों के बारे में लगभग लोग जानते हैं। आज हम आपको फिल्म आरआरआर के विलेन का बारे में बताने जा रहे हैं। अब फिल्म राजामौली की है तो उसमें विलेन भी खास ही होगा। आरआरआर में विलेन का किरदार रे स्टीवेन्सन ने निभाया है। आइये जानते हैं कौन हैं रे स्टीवेन्सन?

RRR Villain Hollywood Actor Ray Stevenson Know All About
रे स्टीवेन्सन - फोटो : सोशल मीडिया

 फिल्मों में जितना अहम किरदार हीरो या हिरोइन का होता है, उतना ही दमदार रोल एक विलेन का भी होता है। सोचिए फिल्मों में अगर विलेन न होते तो फिल्में कितनी बोरिंग हो जाती। आरआरआर के विेलेन की बात करें तो इस फिल्म में हॉलीवुड एक्टर रे स्टीवेन्सन ने खलनायक का किरदार निभाया है। वह इस फिल्म में ब्रिटिश ऑफिसर की भूमिका में हैं। 

RRR Villain Hollywood Actor Ray Stevenson Know All About
रे स्टीवेन्सन - फोटो : सोशल मीडिया

रे स्टीवेन्सन एक हॉलीवुड अभिनेता हैं। इन्हें साल 2007 में रिलीज हुए टीवी शो 'रोम' और फिल्म 'किंग ऑर्थर' से पहचान मिली थी। आज की तारीख में स्टीव 50 से ज्यादा फिल्मों और सीरीज में काम कर चुके हैं। रे स्टीवेन्सन ने मार्वल स्टूडियोज के अंतर्गत बनी अमेरिकी सुपरहीरो वाली फिल्म थॉर में वोलस्टैग का किरदार निभाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
RRR Villain Hollywood Actor Ray Stevenson Know All About
आरआरआर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म आरआरआर की बात करें तो ये देशभक्ति पर बनी एक फिल्म है। इसे क्रांतिकारी अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम पर बनाया गया है, जिन्होंने ब्रिटिश हुकुमत और हैदराबाद के निजाम के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट करीब साढ़े पांच सौ करोड़ रुपये है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed