हिंदी सिनेमा के हीमैन रहे धर्मेंद्र और करोड़ों की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की बिटिया एशा देओल के लिए इससे बेहतर वैलेंटाइंस डे शायद ही अब जल्दी दूसरा कोई हो। हिंदी सिनेमा के सबसे भरोसेमंद स्टार के रूप में पहचाने जाने वाले अभिनेता अजय देवगन के साथ उनकी वापसी हो रही है। और वह मानती भी हैं कि अजय देवगन जैसा साथी ही उन्हें अपनी वापसी के लिए चाहिए था। एशा देओल ने सोमवार को मुंबई में वेब सीरीज ‘रुद्र - द एज़ ऑफ डार्कनेस’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर खुलकर बातें की और सीरीज में अपनी को स्टार राशि खन्ना का भी एक नई दुनिया में स्वागत किया।
Esha Deol: अजय देवगन ने खास बनाया एशा देओल का वैलेंटाइंस डे, बेबी देओल ने भी माना अपने पुराने साथी का एहसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं इस वेब सीरीज से डिजिटल दुनिया में कदम रख रही राशि खन्ना कहती हैं, ‘‘रुद्र मेरे लिए एक ड्रीम प्रोजेक्ट है। यह मेरे द्वारा निभाया गया अभी तक का सबसे मुश्किल किरदार है, जिसने मुझसे कड़ी मेहनत करवाई। मुझे उम्मीद है कि मुझे यह किरदार निभाने में जितना मजा आया है, दर्शकों को भी यह उतना ही पसंद आएगा। मैं अजय देवगन जैसे प्रतिष्ठित कलाकार के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।’’
डिजिटल दुनिया में अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे अभिनेता अजय देवगन ही ‘रुद्र - द एज़ ऑफ डार्कनेस’ के ट्रेलर लॉन्च पर सबसे पहले मंच पर आए। ट्रेलर लॉन्च के बाद उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से प्रतिक्रिया भी जानी और कार्यक्रम का संचालन कर रहीं अभिनेत्री मंदिरा बेदी के साथ भी ढेर सारी बातें की। अजय देवगन ने कहा, ‘‘वेब सीरीज ‘रुद्र - द एज़ ऑफ डार्कनेस’ मेरा किरदार अब तक का सबसे ग्रे किरदार है, जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। मेरे लिए यह चुनौतीपूर्ण और प्रेरणाप्रद है। मैं दुनिया में अपने फैंस के साथ रुद्र का मैजिक साझा करके बहुत खुश हूं। मुझे उम्मीद है कि उन्हें यह शो उतना ही पसंद आएगा, जितनी तल्लीनता से हमने इसे बनाया है।’’
छह एपीसोड वाली इस सीरीज के निर्देशक राजेश मापुस्कर के मुताबिक इस सीरीज में एक आम पुलिस वाले के नजरिये से अपराध की दुनिया का वह पहलू दिखाया गया है जो आमतौर पर अपराध कथाओं में अनदेखा ही रह जाता है। ये एक अपराधी मानसिकता के मनोविज्ञान के सहारे काम कर रहे एख ऐसे नायक की कहानी है जो सत्य की तलाश कर रहा है। यह शो बनाना काफी रोचक और रोमांचक था और मुझे उम्मीद है कि यह देखने में भी बहुत मजा आएगा।’’
‘रुद्र - द एज़ ऑफ डार्कनेस’ लोकप्रिय हुई ब्रिटिश सीरीज ‘लूथर’ का भारतीय रूपांतर है। और, इसे हिंदी में बनाने का बीड़ा रीमेक सीरीज निर्माता के तौर पर हिंदी मनोरंजन जगत में स्थापित हो चुके एप्लॉज एंटरटेनमेंट ने उठाया है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 4 मार्च से ये सीरीज हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, और बंगाली में प्रसारित होगी। यह सीरीज़ मुंबई की तमाम जानी पहचानी जगहों पर शूट की गई है। इसमें अजय देवगन राशि खन्ना और एशा देओल के साथ अतुल कुलकर्णी, अश्विनी कालसेकर, तरुण गहलोत, आशीष विद्यार्थी और सत्यदीप मिश्रा मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे।