फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन नहीं होता तो इस फिल्म की शूटिंग कर रहे होते सुशांत सिंह राजपूत, शायद तब बच सकती थी जान

Tue, 16 Jun 2020 01:50 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 16 Jun 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
Rumi Jaffery said that Sushant Singh Rajput signed the new movie With rumored girlfriend Rhea Chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत , रिया चक्रवर्ती - फोटो : file photo

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अगर फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होते तो क्या उनकी जान बच सकती थी? ये सवाल हिंदी सिनेमा के जाने-माने पटकथा लेखक और निर्देशक रूमी जाफरी के इस खुलासे के बाद उठा है जिसमें उन्होंने कहा है कि वह सुशांत और रिया चक्रवर्ती को लेकर एक फिल्म बनाने वाले थे। मुंबई में अब एक नैरेटिव ये तैयार किया जा रहा है कि सुशांत के पास काम की कमी नहीं थी और वह खुद ही तमाम निर्माताओं से नहीं मिल रहे थे। जबकि सुशांत को करीब से जानने वाले बताते हैं कि उनके अवसाद की वजह उनके हाथ से तमाम बड़ी फिल्मों का निकल जाना ही रहा है।


 

Rumi Jaffery said that Sushant Singh Rajput signed the new movie With rumored girlfriend Rhea Chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई के पत्रकारों को यह समझाने की कोशिश की जा रही है कि सुशांत काम की कमी की वजह से नहीं मरे। जोर इस बात पर है कि उनकी निजी जिंदगी में चल रहे तनाव की वजह से ही ये सब हुआ। रूमी के हिसाब से वह इस फिल्म की शूटिंग मुंबई से शुरू करके लंदन होते हुए पंजाब में खत्म करने वाले थे। यह एक डांस आधारित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी जिसमें सुशांत के साथ उनकी करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में नजर आने वाले थीं।

Rumi Jaffery said that Sushant Singh Rajput signed the new movie With rumored girlfriend Rhea Chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत, रूमी जाफरी - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या जैसे कदम उठाने के बाद उनसे जुड़े कई लोग तरह तरह की बातों के खुलासे कर रहे हैं। रूमी ने बताया कि सुशांत के इस इंडस्ट्री में ज्यादा दोस्त नहीं थे लेकिन वह अपने काम को लेकर बेहद पेशेवर थे। वह कहते हैं, 'उन्हें इस फिल्म की पटकथा पढ़ने के लिए मिल गई थी लेकिन फिर भी वह मेरे साथ बैठकर इस पर चर्चाएं करना चाहते थे। जैसे-जैसे लॉकडाउन बढ़ता गया वैसे-वैसे हम लोगों की दूरियां भी बढ़ती गईं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Rumi Jaffery said that Sushant Singh Rajput signed the new movie With rumored girlfriend Rhea Chakraborty
Chhichhore - फोटो : Social Media

रूमी भी ये बात मानते हैं कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'छिछोरे' के बाद सुशांत के साथ कई निर्माता व निर्देशक काम करने के लिए तैयार थे। लेकिन, ये कौन निर्माता निर्देशक थे, इसके बारे में कोई बताने को तैयार नहीं है। शिवसेना नेता संजय निरूपम ने इस बात की तरह इशारा किया है कि सुशांत के हाथ से पिछले छह महीने में सारी बड़ी फिल्में निकल गईं। 

विज्ञापन
Rumi Jaffery said that Sushant Singh Rajput signed the new movie With rumored girlfriend Rhea Chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

ज्ञात है कि बीते रविवार के दिन सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। रूमी का कहना है कि वह अब इस फिल्म को नहीं बनाएंगे क्योंकि उन्होंने यह कहानी सुशांत को ही ध्यान रखकर लिखी हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed