{"_id":"5c9f3d67bdec2214676ab198","slug":"rumours-about-of-these-5-celebrities-join-politics-during-lok-sabha-election","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन 5 सेलिब्रिटीज के लोकसभा चुनाव में लड़ने की फैली थी अफवाहें, फैंस की टूटी उम्मीदें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन 5 सेलिब्रिटीज के लोकसभा चुनाव में लड़ने की फैली थी अफवाहें, फैंस की टूटी उम्मीदें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 30 Mar 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
salman, madhuri, akshay kumar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोकसभा चुनाव से पहले कई ऐसे सेलिब्रिटीज हैं जिन्होंने राजनीति की ओर कदम बढ़ाया है। उर्मिला मातोंडकर, ईशा कोप्पिकर, शिल्पा शिंदे और अर्शी खान का नाम इनमें शामिल है। जहां कुछ सेलेब्स पर पार्टियों ने भरोसा जताते हुए टिकट दिया वहीं कई ऐसे सेलिब्रिटीज रहे जिनके चुनाव में उतरने की चर्चा तो रही लेकिन उन्होंने खुद को राजनीति से दूर ही रखा। आगे की स्लाइड में देखिए ऐसे ही बड़े नाम जिनके राजनीति में आने की अफवाह उड़ी।
2 of 6
Akshay Kumar
- फोटो : social media
अक्षय कुमार देश में हो रही राजनीतिक और आतंकवादी गतिविधियों पर प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं रहते हैं। वहीं, उनकी बीती कुछ फिल्में भी सामाजिक मुद्दों पर आधारित थीं जिसे देखते हुए उनके चुनाव लड़ने की संभावना जताई गई। फिल्म केसरी के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने राजनीति में उतरने की अटकलों पर विराम लगा दिया।
3 of 6
Madhuri Dixit
- फोटो : twitter
बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित के चुनाव में लड़ने की अफवाह फैली थी। इन खबरों को हवा तब मिली जब उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी। माधुरी ने चुनाव लड़ने की खबरों को मात्र अफवाह बताया। उन्होंनेे आगे कहा कि 'फिल्मी दुनिया से तीन लोगों को लेकर चुनाव लड़ने की खबर फैली थी लेकिन मैंने इस मुद्दे पर साफ कर दिया था कि मैं चुनाव में नहीं खड़ी होने वाली।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
sanjay dutt
- फोटो : amarujala
ऐसी खबरें आई थीं कि संजय दत्त भी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। कहा जा रहा था कि संजय दत्त इलाहाबाद से चुनाव लड़ेंगे। संजय दत्त ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि 'लोकसभा चुनावों में मेरे खड़े होने की खबरें झूठी हैं। मैं अपने देश के साथ खड़ा हूं और अपनी बहन प्रिया दत्त को सपोर्ट कर रहा हूं।'
विज्ञापन
5 of 6
salman khan
- फोटो : social media
अटकलें लगाई जा रही थीं कि सलमान खान लोकसभा चुनाव में खड़े हो सकते हैं। जिसके बाद सलमान खान ने ट्वीट कर लिखा 'मैं ना तो किसी राजनीतिक पार्टी की ओर से चुनाव लड़ूंगा और ना ही किसी भी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार का हिस्सा बनूंगा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।