{"_id":"5b9c9f2a867a557f6249fcab","slug":"rumours-says-baaghi-2-stars-tiger-shroff-and-disha-patani-spilts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बागी 2' से करोड़ों कमाने के बाद टाइगर श्रॉफ से अलग हुईं दिशा पाटनी, ये नई एक्ट्रेस हो सकती है वजह!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बागी 2' से करोड़ों कमाने के बाद टाइगर श्रॉफ से अलग हुईं दिशा पाटनी, ये नई एक्ट्रेस हो सकती है वजह!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
Tiger Shroff and Disha Patani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों एक्टर्स ने कभी भी अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया लेकिन अक्सर एक दूसरे के साथ देखे जाते हैं। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि दिशा टाइगर से नाराज हैं जिसकी वजह नई एक्ट्रेस से बढ़ती नजदीकियां है। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि यह दोनों स्टार्स अब एक दूसरे से अलग हो गए हैं।
student of the year 2
फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ का ब्रेकअप हो गया है। कहा जा रहा है कि दिशा इन दिनों किसी और के साथ बिजी हैं तो वहीं टाइगर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की को-स्टार तारा सुतारिया से नजदीकियां बढ़ती जा रही है। जिसकी वजह से इन दोनों स्टार्स ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक अब इन दोनों स्टार्स ने सिर्फ दोस्ती के रिश्ते को ही आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।
Tiger Shroff and Disha Patani
अगर सही में ऐसा है तो इन दोनों के फैंस के लिए यह खबर किसी बड़े झटके से कम नहीं है। दिशा और टाइगर श्रॉफ पहली बार एक साथ स्क्रीन पर 'बागी 2' फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करके कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। यहां तक कि 'बागी 2' फिल्म का नाम साल 2018 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली लिस्ट में भी शामिल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger Shroff and Disha Patani
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के अफेयर की खबरें तब से आने लगी थी जब से इन दोनों स्टार्स को एक साथ देखा जाने लगा था। यह दोनों स्टार्स कभी छुट्टियां मनाते हुए दिखे तो कभी डिनर पर एक साथ। हालांकि इन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया लेकिन दिशा की टाइगर के परिवार से बढ़ती नजदीकी भी इन दोनों के रिश्ते का गवाह बनीं।
विज्ञापन
Disha Tiger
काम की बात करें तो दिशा पटानी सलमान खान की फिल्म 'भारत' में नजर आएंगी तो वहीं टाइगर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' फिल्म साल 2012 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का सीक्वल है। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा अनन्या पांडे और तारा सुतारिया भी लीड रोल में है। इस फिल्म को पुनीत मल्होत्रा डायरेक्ट कर रहे हैं।