अंबानी खानदान के हर फंक्शन में राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) नजर आईं। कहा जाता है कि वह अनंत अंबानी के अलावा ईशा अंबानी (Isha Ambani) से भी खास बांड शेयर करती हैं। अंबानी परिवार से इसी नजदीकी की वजह से राधिका मर्चेंट लगातार लाइमलाइट में बनी हुई हैं। इस बीच राधिका और ईशा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें दोनों एक ही तरह की ज्वेलरी पहने हुए दिखाई दीं।
अंबानी खानदान का हार इस युवती के गले में देख चौंक गए सब, वायरल हुई तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आकाश अंबानी की शादी हो या फिर ईशा अंबानी (Isha Ambani) की दोनों की शादी में राधिका मर्चेंट परछाई की तरह नजर आईं। यहां तक कि आकाश अंबानी की शादी में जब पूरा परिवार मीडिया से रूबरू हुआ तब भी राधिका अंबानी परिवार के साथ तस्वीरों में कैद हुईं। इस तस्वीर में राधिका ने जो नेकलेस पहना हुआ है उसी तरह का नेकलेस ईशा अंबानी को पहने हुए देखा गया था।
अब जरा ईशा की इस तस्वीर को देखिए। ईशा अंबानी की यह तस्वीर साल 2018 की गणेश पूजा की है। इस तस्वीर में ईशा लहंगे के साथ डायमंड का नेकपीस पहने हुए हैं। ईशा अंबानी का यह नेकपीस और राधिका मर्चेंट का नेकपीस एक सा है। इस ज्वेलरी को देखकर ऐसी आशंका जताई जा रही है कि राधिका ने ईशा की ज्वेलरी आकाश की शादी में पहनी है।
कुछ दिन पहले राधिका मर्चेंट का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह अनंत अंबानी के साथ नजर आ रही थीं। इस वीडियो को मशहूर फोटोग्राफर योगेन शाह ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। वीडियो में आप देखेंगे कि राधिका कार से उतरकर एक महिला को कुछ पैसे देते हुई दिखाई दे रही हैं। राधिका की यह दरियादिली सोशल मीडिया पर छाई हुई है। दरअसल, राधिका ने एक गरीब महिला को जाते हुए देखा। जैसे ही राधिका ने कार रोककर बाहर आई तो महिला उन्हें सामने दिखीं। इसके बाद राधिका ने पर्स खोला और कुछ पैसे निकालकर महिला को दिए।
A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on
आपको बता दें, राधिका बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। वीरेन Encore Healthcare के सीईओ और वाइस चेयरमैन हैं। राधिका की एक बहन अंजलि है। अंजलि भी इसी कंपनी में डायरेक्टर हैं। राधिका ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट किया। इसके बाद वो भारत आ गईं और साल 2017 में Isprava में सेल्स एग्जिक्यूटिव के तौर पर काम करने लगीं। राधिका मर्चेंट ने केडार कंसलटेंट, देसाई एंड दिवानजी और इंडिया फर्स्ट जैसी कंपनियों के साथ भी काम किया है। राधिका ने अपनी एक फर्म भी शुरू की है।