'दंगल' फिल्म के लिए 'बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर' का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुकीं जायरा वसीम के बारे में सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि 'जायरा ने फिल्म इंडस्ट्री फिर से ज्वॉइन कर ली है और फिलहाल वो अपनी फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' के प्रमोशन में लगी हुई हैं। जबकि कुछ महीने पहले ही उन्होंने अपने धर्म और अल्लाह के लिए फिल्मी दुनिया छोड़ने का एलान किया था'।
क्या सच में फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करने वाली हैं जायरा वसीम? जानें वायरल खबर की सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म-निर्माता रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का पोस्टर रिलीज किया था जिसके बाद से जायरा वसीम को लेकर यह दावा किया जा रहा है।
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
इस पोस्टर में प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर और रोहित सराफ के साथ जायरा वसीम भी नजर आती हैं। एक रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित यह फिल्म 11 अक्टूबर 2019 को रिलीज होनी है।
फिल्म के इस पोस्टर के अलावा एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी हाल में एक फोटो ट्वीट किया था जिसे सोशल मीडिया पर 'फिल्म इंडस्ट्री में जायरा वसीम की वापसी' के दावे के तौर पर शेयर किया जा रहा है।
हमने पाया कि बीते कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर लाखों ऐसे मैसेज पोस्ट किये गए हैं जिनमें जायरा वसीम और उनके धर्म को निशाना बनाया गया है।
यह भी पढ़ें:- इस एक्टर ने जायरा वसीम को बताया आमिर खान की चेली, कहा- कितनी बड़ी नौटंकी...