फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋतिक रोशन की पत्नी से जुड़ चुका है इस एक्टर का नाम, अब बिना शादी के बनने वाला है पिता

Thu, 25 Apr 2019 08:33 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 25 Apr 2019 08:33 AM IST
विज्ञापन
rumours was arjun rampal and hrithik roshan wife Sussanne Khan affairs
Hrithik Roshan and Sussanne Khan - फोटो : instagram

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस की जिंदगी में जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। हाल ही में अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस के प्रेग्नेंट होने का खुलासा किया है। उन्होंने अपनी और गैब्रिएला डेमेट्रिएडस की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस तस्वीर में गैब्रिएला बेबी बंप के साथ नजर आई हैं।

rumours was arjun rampal and hrithik roshan wife Sussanne Khan affairs
अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया

एक समय था जब अर्जुन रामपाल की फिल्में दर्शकों के दिलों को छू लेती थीं। उनके नाम पर कई हिट फिल्में हैं। इसके बावजूद वह अपनी फिल्मों से नहीं बल्कि बॉलीवुड के एक बड़े स्टार की पत्नी के साथ संबंधों के कारण चर्चा में रहे हैं। जबलपुर में मिलिट्री परिवार में जन्में अर्जुन ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करन वाले अर्जुन के साथ उनके करियर की तमाम उपल्बधियों के साथ एक इल्जाम हमेशा लगता रहा है, वो है अपने दोस्त के घर को तोड़ देने का।

rumours was arjun rampal and hrithik roshan wife Sussanne Khan affairs
अर्जुन रामपाल और उनकी बेटियां

अर्जुन ने 2001 में 'प्यार इश्क और मोहब्बत' से करियर की शुरुआत की। उनको करियर के शुरुआती फिल्मों से ही पहचान भी मिली। अर्जुन अपनी पहली फिल्म के लिए 'फिल्मफेयर अवार्ड फॉर बेस्ट मेल डेब्यू' नोमिनेट हुए। अर्जुन फिल्मों में आने से पहले ही शादी कर चुके थे। उन्होंने 1998 में मेहर जेसिया से शादी की। उनकी दो बेटियां (महिका और मायरा) भी हैं, लेकिन जैसे-जैसे फिल्मों में उनका नाम होता गया एक बड़े स्टार की बीवी से उनकी दोस्ती गहराती गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
rumours was arjun rampal and hrithik roshan wife Sussanne Khan affairs
arjun rampal

अर्जुन और ऋतिक रोशन की पत्नी सुजैन के बीच दोस्ती काफी पुरानी है। ऋतिक और अर्जुन के बीच भी अच्छे रिश्ते थे, वहीं अर्जुन और सुजैन में सिर्फ दोस्ती की बात लोगों को नहीं पची। इसकी वजह रही सुजैन और ऋतिक के रिश्ते में तल्खी। सुजैन और ऋतिक का तलाक भी हो चुका है। ऋतिक की शादी के टूटने की वजह अर्जुन माने गए। इस बात को तब और ताकत मिली जब खुद अर्जुन की पत्नी मेहर से अलग होने की बात सामने आई।

UP Board Result 2019: 10वीं, 12वीं परीक्षा के परिणाम, मिस्ड कॉल दें और देखें अपना रिजल्ट फोन पर

विज्ञापन
rumours was arjun rampal and hrithik roshan wife Sussanne Khan affairs
arjun rampal - फोटो : file photo

हालांकि अर्जुन ने मेहर से तलाक की बात को सिरे से खारिज कर दिया था। उनका कहना था कि वो और सुजैन सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। अर्जुन कई बार अपनी शूटिंग को बीच में छोड़कर सुजैन के बर्थडे में पहुंचे थे। उनके साथ घूमने की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। वहीं अर्जुन ने सुजौन के साथ रिश्ते को लेकर कई बार कहा था कि वह सिर्फ उनके दोस्त हैं।

UP Board Result 2019: 10वीं, 12वीं परीक्षा के परिणाम, मिस्ड कॉल दें और देखें अपना रिजल्ट फोन पर
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed