फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Runway 34 Collection Prediction: ‘केजीएफ 2’ को टक्कर दे पाएगी अजय देवगन की ‘रनवे 34’? पहले दिन सिर्फ इतनी होगी कमाई

Fri, 29 Apr 2022 11:02 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 29 Apr 2022 11:02 AM IST
विज्ञापन
Runway 34 box office Collection day 1 Prediction ajay devgn amitabh bachchan and rakul preet singh film released today
runway 34 - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत में इन दिनों साउथ बनाम बॉलीवुड की बहस छिड़ी हुई है। साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों का कलेक्शन आसमान छू रहा है, जिस वजह से अब लोगों के निशाने पर बॉलीवुड आ गया है। इस विवाद के बीच अब बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'रनवे 34' सिनेमाघरों में आ गई है, जिसका नाम पहले 'मिड डे' था। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ अमिताभ बच्चन, रकुल प्रीत सिंह और बोमन ईरानी भी नजर आ रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन पायलट की भूमिका में हैं, जो एक फ्लाइट के दौरान मुश्किल समय का सामना करते हैं। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। तो दूसरी तरफ लोग ये भी देखना चाहते हैं कि बॉलीवुड बनाम साउथ की इस जंग के बीच अजय देवगन की यह फिल्म कैसी कमाई करती है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Runway 34 box office Collection day 1 Prediction ajay devgn amitabh bachchan and rakul preet singh film released today
फिल्म-रनवे 34 - फोटो : सोशल मीडिया

क्या कहते हैं एनालिस्ट?
'रनवे 34' के टीजर और ट्रेलर को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसी वजह से फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और इसका असर फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन पर देखने को मिल सकता है। ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन की फिल्म 'रनवे 34' पहले दिन ठीक-ठाक कलेक्शन कर सकती है। ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि बड़ी फिल्में पहले दिन लगभग 10 करोड़ का कलेक्शन कर लेती हैं। लेकिन इस बार अजय देवगन की 'रनवे 34' को 'केजीएफ चैप्टर 2' और 'हीरोपंती 2' का सामना करना होगा। 

Runway 34 box office Collection day 1 Prediction ajay devgn amitabh bachchan and rakul preet singh film released today
अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 का टीजर हुआ रिलीज - फोटो : social media

इतनी हो सकती है पहले दिन की कमाई
'रनवे 34' के साथ आज सिनेमाघरों में टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'हीरोपंती 2' भी रिलीज हुई है। इतना ही नहीं, 'केजीएफ चैप्टर 2' रिलीज के 15 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है, जिसका असर अजय देवगन की फिल्म की कमाई पर पड़ सकता है। ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक, 'रनवे 34' पहले दिन 6-8 की कमाई कर सकती है। इससे ज्यादा कमाई के आसार पहले दिन नजर नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Runway 34 box office Collection day 1 Prediction ajay devgn amitabh bachchan and rakul preet singh film released today
रनवे 34 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

क्या है फिल्म की कहानी
'रनवे 34' साल 2015 में घटी सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। यह फिल्म कैप्टन विक्रांत खन्ना के इर्द-गिर्द घूमती नजर आई है। फिल्म में अजय ने विक्रांत खन्ना का रोल निभाया है, जिनकी फ्लाइट एक इंटरनेशनल डेस्टिनेशन से टेक-ऑफ करने के बाद रहस्यमयी मोड़ ले लेती है। अब कैसे अजय देवगन इस परेशानी से अपनी फ्लाइट को निकालते हैं, ये आपको फिल्म देखकर ही पता चलेगा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed