बॉलीवुड निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से सबको चौंका दिया है। 3.55 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत करने वाली यह फिल्म अब वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। इसके साथ ही अनुपम खेर स्टारर 'द कश्मीर फाइल्स' 2022 की हाईएस्ट वर्ल्ड वाइड ग्रॉसर बन गई है।
The Kashmir Files Collection: 'कश्मीर फाइल्स' का अर्धशतक, 50वें दिन सलमान, आमिर व ऋतिक की फिल्म को पछाड़ कमाए इतने करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में, हम 'द कश्मीर फाइल्स' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तुलना पिछली रिलीज़ से करने जा रहे हैं। एक तरफ जहां विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ने अब तक 339.49 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने 196.86 करोड़ रुपये, अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' ने 68.61 करोड़ रुपये, राजकुमार राव की 'बधाई दो' ने 28.33 करोड़ रुपये, शाहिद कपूर की 'जर्सी' ने 24.4 करोड़ रुपये और जॉन अब्राहम की 'अटैक - पार्ट 1' ने 22.58 करोड़ रुपये की ही कमाई की है।
एक नज़र में 2022 के हाईएस्ट वर्ल्ड वाइड ग्रॉस पर:
- द कश्मीर फाइल्स - 339.49 करोड़ रुपये
- गंगूबाई काठियावाड़ी - 196.86 करोड़ रुपये
- बच्चन पांडे - 68.61 करोड़ रुपये
- बधाई दो - 28.33 करोड़ रुपये
- जर्सी - 24.4 करोड़ रुपये
- अटैक - पार्ट 1 - 22.58 करोड़ रुपये
हालांकि, ऑल-टाइम रिलीज की बात करें तो 'द कश्मीर फाइल्स' ने सूची में 24वां स्थान प्राप्त किया है। दिलचस्प बात यह है कि विवेक अग्निहोत्री की फिल्म के कलेक्शन ने इतने दिनों के बाद सलमान खान अभिनीत फिल्म 'एक था टाइगर' (334.39 करोड़ रुपये), ऋतिक रोशन स्टारर 'बैंग बैंग' (332.43 करोड़), और आमिर खान स्टारर 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' (322.07 करोड़) के कलेक्शन को पार कर लिया है।
हाईएस्ट वर्ल्ड वाइड ग्रॉसर बनने के साथ ही 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर 50 दिन पूरे कर लिए हैं। विवेक अग्निहोत्री ने इस बात की खुशी जाहिर करते हुए लिखा, आज 'द कश्मीर फाइल्स' ने सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे कर लिए हैं और अभी भी सफलतापूर्वक चल रही है। यह सत्य की जीत है। यह मानवता की जीत है। यह वास्तव में लोगों की फिल्म है। सभी को धन्यवाद।
Today #TheKashmirFiles completes 50 days in theatres and still running successfully.
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) April 29, 2022
It’s a victory of Truth. It’s a victory of Humanity. It’s truly a people’s film.
Thanks everyone. #RightToJustice pic.twitter.com/YOpB1rFK9s