फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्व नेवी अफसर की फटकार के बाद लाइन पर आए अक्षय कुमार, कॉस्ट्यूम नीलामी के फैसले में किया यह बदलाव

Sat, 05 May 2018 02:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 05 May 2018 02:55 PM IST
विज्ञापन
Rustom Costume Auction Controversy Akshay Kumar Defends Twinkle Khanna But With A Slight Correction
Akshay Kumar - फोटो : Instagram

फिल्म 'रुस्तम' की वर्दी की नीलामी को लेकर उठे विवाद पर आखिरकार अक्षय कुमार ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि वे दोनों यह काम नेक इरादे से कर रहे हैं। हालांकि, मामले में पूर्व नेवी अफसर से मिली फटकार के बाद एक्टर ने अपने प्लान में एक बदलाव किया है।

Rustom Costume Auction Controversy Akshay Kumar Defends Twinkle Khanna But With A Slight Correction
akshay kumar

पूर्व नेवी अधिकारी ने इस बात पर आपत्ति जताई थी कि फिल्म 'रुस्तम' में अक्षय कुमार ने जो पहना था वह 'कॉस्ट्यूम' था, 'यूनिफॉर्म' नहीं। हालांकि, ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर नीलामी के लिए जो पोस्ट डाला उसमें यूनिफॉर्म शब्द का इस्तेमाल किया गया।

Rustom Costume Auction Controversy Akshay Kumar Defends Twinkle Khanna But With A Slight Correction
akshay rustom

मंगलवार को जब अक्षय कुमार से इस नीलामी को लेकर उठे विवाद पर टिप्पणी मांगी गई तो उन्होंने यूनिफॉर्म की जगह कॉस्ट्यूम शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, 'मैं अपनी पत्नी के साथ हूं। मैं और मेरी पत्नी नेक इरादे के साथ एक अच्छा काम कर रहे हैं। वह कॉस्ट्यूम है जो मैंने फिल्म में पहनी थी। इसकी नीलामी एक काम के लिए हो रही है। अगर किसी को इसमें कोई बुराई दिख रही है तो कोई बात नहीं, मैं कुछ नहीं कर सकता।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rustom Costume Auction Controversy Akshay Kumar Defends Twinkle Khanna But With A Slight Correction
rustom

बता दें कि पूर्व नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल संदीप अहलावत ने फेसबुक पर एक लंबा पोस्ट लिखकर फिल्म 'रुस्तम' में पहनी गई अक्षय कुमार की वर्दी की नीलामी का विरोध किया है। यही नहीं उन्होंने अपने निशाने पर एक्टर की पत्नी ट्विंकल खन्ना को लिया। ऑफिसर का कहना है कि फिल्म में अक्षय कुमार ने जो पहना वह कॉस्ट्यूम था, वर्दी नहीं। उन्होंने कहा, 'अगर आपने यूनिफॉर्म कहकर इस कॉस्ट्यूम को बेचने की जरा सी भी कोशिश की तो आपको कोर्ट तक ले जाऊंगा। आप हमारे सम्मान को छूएंगी तो हम आपकी नाक तोड़ देंगे।' 

विज्ञापन
Rustom Costume Auction Controversy Akshay Kumar Defends Twinkle Khanna But With A Slight Correction
rustom

उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि खून-पसीना बहाकर वर्दी पहनने का सम्मान हासिल होता है। इसे पहनने के लिए राष्ट्रपति की अनुमति लेनी होती है। उन्होंने कहा कि वर्दी कोई आम कपड़े का टुकड़ा नहीं है जो एक फिल्म प्रोड्यूसर पैसे कमाने के लिए फिल्म एक्टर्स को पहनने के लिए देता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed