{"_id":"5d36af528ebc3e6cf035d923","slug":"saaho-new-poster-with-new-release-date-has-prabhas-and-shraddha-kapoor-lovingly-gaze-at-each-other","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'साहो' की नई रिलीज डेट के साथ आया नया पोस्टर, एक्शन की बजाय रोमांस पर दिखा फोकस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'साहो' की नई रिलीज डेट के साथ आया नया पोस्टर, एक्शन की बजाय रोमांस पर दिखा फोकस
मुंबई टीम, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 23 Jul 2019 02:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
साहो का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस साल की बहुचर्चित एक्शन फिल्मों में से एक बाहुबली स्टार प्रभास की अगली फिल्म साहो का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस बार पोस्टर का फोकस एक्शन न होकर फिल्म का रूमानी ट्रैक है। पोस्टर पर फिल्म के हीरो प्रभास और फिल्म में फीमेल लीड कर रहीं श्रद्धा कपूर के बेहद जज्बाती अंदाज में दिखाया गया है।
2 of 4
साइको सैंया का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस नए पोस्टर में प्रभास और श्रद्धा कपूर के बीच की केमिस्ट्री की झलक दिखने को मिल रही है जिसमें दोनों आंखों ही आंखों मे बहुत कुछ बयां कर रहे है। फिल्म के पहले गाने 'साइको सैयां' में प्रभास अपनी हीरोइन श्रद्धा के साथ कदम थिरकाते नजर आए थे। प्रभास का यह रूप लोगों क काफी पसंद आया और ये गाना सारे चार्ट्स पर धूम मचा रहा है।
3 of 4
Film Saaho
इस नए पोस्टर पर फिल्म की नई रिलीज डेट यानी 30 अगस्त 2019 भी लिखी है। फिल्म साहो पिछले दो साल से बन रही है और इसकी रिलीज डेट इस साल 15 अगस्त के लिए फाइनल हुई थी। लेकिन, इस दिन अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल और जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस के भी रिलीज होने के चलते साहो की रिलीज टाल दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रभास की फिल्म साहो का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म साहो में साउथ के सुपरस्टार प्रभास अपने एक्शन का दमखम दिखाते हुए नज़र आएंगे। इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु तीन भाषाओं में शूट किया गया है। साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा भी अहम किरदारों में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।