फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anupam Kher: रिटायर दर्शकों के लिए सिनेमा बनाते रहे हैं अनुपम खेर, 'सारांश' से 'विजय 69' तक जारी है सिलसिला

Fri, 08 Nov 2024 04:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 08 Nov 2024 04:51 PM IST
सार

सिनेमा बनाते वक्त दर्शक वर्ग का ध्यान रखा जाता है। बच्चों और युवाओं से अलग इस वक्त 60 प्लस आयु वर्ग वालों के लिए भी फिल्में खूब चाव से बनाई जा रही हैं। इस किस्म की फिल्मों में अनुपम खेर सबसे शानदार तरीके से काम कर रहे हैं। उनका यह प्रयास 'सारांश' के वक्त से ही जारी है।

विज्ञापन
Saaransh to The Signature Uunchai Vijay 69 Anupam Kher Movies where he played Old Age character
अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला

देश में 60 प्लस वालों की आबादी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में टारगेट ऑडियंस रिटायर्ड लोग हैं। अनुमान के मुताबिक आने वाले 25 साल में 65 साल या उससे ऊपर की आबादी की हिस्सेदारी कुल जनसंख्या में करीब 20 फीसदी हो सकती है। ऐसे में सिनेमा भी ऐसे लोगों को केंद्र में रखकर बनाए जाने के प्रयास शुरू हो चुके हैं। अनुपम खेर की आज 8 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म 'विजय 69' इसी आयु वर्ग के दर्शक वर्ग के लिए है। अनुपम खेर तो अपनी डेब्यू फिल्म के दौर से ही इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं। अभिनेता की ऐसी और भी फिल्में हैं, जिन्हें बुजुर्गों का प्यार मिलता रहा है। चलिए जानते हैं...


Vijay 69 Review: बुजुर्ग होते दर्शकों को वाईआरएफ का सिनेमाई सलाम, द ग्रेट ओल्डमैन ऑफ इंडियन सिनेमा रिटर्न्स

Saaransh to The Signature Uunchai Vijay 69 Anupam Kher Movies where he played Old Age character
सारांश का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

'सारांश'
अनुपम खेर ने आज से 40 साल पहले फिल्म सारांश से डेब्यू किया।1984 में जब यह फिल्म रिलीज हुई तब अभिनेता की उम्र 28 वर्ष थी। लेकिन, इसमें उन्होंने बुजुर्ग शख्स का किरदार अदा किया और बहुत खूबसूरती से अदा किया। इसमें वे एक बुजुर्ग पिता के रोल में नजर आए। इस फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। 

Saaransh to The Signature Uunchai Vijay 69 Anupam Kher Movies where he played Old Age character
ऊंचाई - फोटो : इंस्टाग्राम

'ऊंचाई'
वर्ष 2022 में फिल्म आई ऊंचाई। राजश्री प्रोडक्शंस की यह फिल्म चार दोस्तों पर आधारित है, जो अपने दोस्त की अंतिम इच्छा  पूरी करने के लिए एवरेस्ट पर चढ़ने का फैसला लेते हैं। सूरज बडज़ात्या के निर्देशन में बनी फिल्म में अनुपम खेर के अलावा अमिताभ बच्चन , बोमन ईरानी और  नीना गुप्ता जैसे सितारे भी नजर आए। यह पारिवारिक फिल्म है। 
Uunchai Movie Review: अमिताभ बच्चन की दमदार अदाकारी, दोस्ती की मिसाल पेश करती फिल्म 'ऊंचाई'

विज्ञापन
विज्ञापन
Saaransh to The Signature Uunchai Vijay 69 Anupam Kher Movies where he played Old Age character
'द सिग्नेचर' का ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

'द सिग्नेचर'
इसी साल रिलीज हुई फिल्म 'द सिग्नेचर' भी कुछ ऐसी ही कहानी है। रिटायरमेंट के बाद जीवनसंगिनी के साथ सुकून के पल बिताने की कोशिश होती है कि जिंदगी के नए रंग दिखाई देने लगते हैं। गजेंद्र अहिरे के निर्देशन में बनी ये फिल्म बीते महीने जी5 पर रिलीज हुई।     
The Signature Movie Review: अनुपम खेर का नेशनल अवार्ड विनिंग अभिनय, के सी बोकाडिया का धमाकेदार ओटीटी डेब्यू

विज्ञापन
Saaransh to The Signature Uunchai Vijay 69 Anupam Kher Movies where he played Old Age character
विजय 69 - फोटो : सोशल मीडिया

'विजय 69'
अनुपम खेर की खुद की उम्र 69 वर्ष है। और उम्र के इस पड़ा पर वे 'विजय 69' फिल्म लेकर आए हैं। इसमें उन्होंने विजय मैथ्यू नाम के शख्स की भूमिका अदा की है। वे एक ट्रायथलॉन एथलीट के रूप में नजर आए हैं। इस फिल्म के लिए अनुपम खेर ने खूब मेहनत की है। उम्र के इस पड़ाव पर उन्होंने तैराकी सीखी है। आज जब फिल्म रिलीज हो गई है तो क्रिटिक्स से इसे खूब सराहना भी मिल रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed